{"_id":"6affb75b5d2977ed5a0124b4","slug":"fire-breaks-out-at-restaurant-near-khatu-shyamji-temple-exit-gate-five-fire-tenders-respond-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाटूश्यामजी मंदिर के पास रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग: पाटोत्सव के बीच मची अफरा-तफरी, 5 दमकलों ने काबू किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाटूश्यामजी मंदिर के पास रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग: पाटोत्सव के बीच मची अफरा-तफरी, 5 दमकलों ने काबू किया
Fri, 20 Nov 2026 08:28 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Fri, 20 Nov 2026 08:28 AM IST
सार
खाटूश्यामजी मंदिर के वार्षिक पाटोत्सव के बीच एग्जिट गेट के पास स्थित भोजनालय में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। पांच दमकल वाहनों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। एहतियातन मंदिर का एग्जिट रास्ता बंद कर श्रद्धालुओं को दूसरे रास्ते से निकाला गया।
विज्ञापन
खाटूश्याम मंदिर के बाहर लगी भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीकर जिले में खाटूश्यामजी मंदिर के एग्जिट गेट के पास शुक्रवार को एक रेस्टोरेंट में आग लग गई। घटना के समय मंदिर में वार्षिक पाटोत्सव के चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि राहत की बात रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मंदिर के पास काला भवन धर्मशाला के सामने स्थित नंद भोजनालय में आग लगी। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं। आग पर काबू पाने के लिए पांच दमकल वाहनों को लगाया गया। दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: राजस्थान: जयपुर में पर्यटकों को परेशान करने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 4 लपकों समेत 17 गिरफ्तार
विज्ञापन
श्रद्धालुओं की आवाजाही का रास्ता बदला
सुरक्षा और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने एहतियातन मंदिर का एग्जिट रास्ता बंद कर दिया। श्रद्धालुओं की आवाजाही को व्यवस्थित रखने और भीड़भाड़ से बचने के लिए उन्हें गुवाड़ चौक की ओर से निकाला गया। प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर मौजूद रहीं।
