फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Demand to build a road on the closed railway line

Shahjahanpur News: बंद रेलवे लाइन पर रोड बनवाने की मांग

Tue, 19 Aug 2025 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Demand to build a road on the closed railway line
पुवायां। शाहजहांपुर में जाम की समस्या को देखते हुए राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार ने केरूगंज से शाहबाजनगर तक बंद पड़ी रेलवे लाइन पर रोड बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन

राज्यसभा सांसद ने सोमवार को नई दिल्ली में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिलकर बताया कि केरूगंज से शाहबाजनगर तक लगभग आठ किलोमीटर लंबी रेलवे लाइन 50 वर्षों से बंद है। बढ़ती आबादी और बढ़ते परिवहन के साधनों को देखते हुए शाहजहांपुर में जाम की समस्या बनी रहती है।
विज्ञापन

यदि केरूगंज से शाहबाजनगर रेल मार्ग पर जहां पटरी पूरी तरह से उखड़ चुकी है, पर रोड बनाने की अनुमति मिल जाए तो जाम की समस्या से निजात मिल सकती है। इस मार्ग का स्वामित्व रेल विभाग का ही रहे। रेल मंत्री ने राज्यसभा सांसद को मामले में विचार करने का आश्वासन दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed