{"_id":"612940098ebc3e2f7302f951","slug":"dead-body-shahjahanpur-news-bly457720054","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहनोई की मौत के बाद तालाब में मिला साले का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहनोई की मौत के बाद तालाब में मिला साले का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निगोही। बुधवार रात बहनोई की गोली लगने से मौत के बाद शुक्रवार को सौतेले साले का शव तालाब में मिला। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। परिजनों का मानना है कि बहनोई की मौत के गम में साले ने तालाब में डूबकर जान दी है।
निगोही कस्बे के हमजापुर चौराहे के रहने वाले सनी मिश्रा का शव बुधवार रात पचदेवरा गांव स्थित उसकी ससुराल में घर के बाहर बग्गर में मिला था। उसकी कनपटी में गोली लगी हुई थी। तमंचा पास पड़ा हुआ था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। सनी के पिता सुरेंद्र मिश्रा ने बताया था कि उसका बेटा शादी के बाद से ससुराल में रहता था। पिता ने ससुराल पक्ष पर जमीन के विवाद में हत्या का आरोप लगाया था। हालांकि शुक्रवार को भी पिता की ओर से थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई।
शुक्रवार को पचदेवरा गांव के तालाब में सनी के सौतेले साले राजू उर्फ राजवीर (32) का शव मिला। किसी ग्रामीण ने तालाब में शव देखा तो परिजनों को सूचना दी। मौके पर पिता परसुराम और अन्य परिजन पहुंच गए। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस को परसुराम ने बताया कि बहनोई की मौत के बाद राजू रो-रोकर कह रहा था कि अब वह भी जिंदा नहीं रहना चाहता। तालाब में डूबकर अपनी जान दे देगा।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे से वह घर से लापता था। परिजनों को यकीन नहीं था कि राजू जैसा कह रहा है, वैसा हो जाएगा। शुक्रवार दोपहर को जब सनी का अंतिम संस्कार कर वापस लौटे तो उन्हें बेटे की मौत की सूचना मिली। परिवार में दो मौतों से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग भी गमगीन नजर आए। राजू अविवाहित था।
निगोही थाने के प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि सनी की मौत के बारे में अभी कोई तहरीर उन्हें नहीं मिली है। तहरीर आने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। राजू की मौत के बारे में परिवार आत्महत्या की बात कह रहे हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक आगे की कार्रवाई की जाएगी।