फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Dead body of missing youth found hanging inside shop

Shahjahanpur News: लापता युवक का शव दुकान के अंदर फंदे से लटका मिला

Fri, 03 Jan 2025 12:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 03 Jan 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Dead body of missing youth found hanging inside shop
शाहजहांपुर। कलान के गांव इकरीखेड़ा निवासी महेश चंद्र के 22 वर्षीय पुत्र रामू का शव बंद दुकान में फंदे से लटका मिला। परिजन के अनुसार, वह मानसिक रूप से अस्वस्थ था।
विज्ञापन

29 दिसंबर को रामू अपने घर से लापता हो गया था। उसके परिजन ने काफी तलाश किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। सुबह उनका नाती प्रयांशु अपनी साइकिल लेकर मकान में स्थित दुकान के सामने पहुंचा। तभी महेश ने अपने मकान में बनी दुकान का शटर खोला तो अंदर बेटे का शव लटका देखकर चीख निकल गई। उसका शव फंदे के सहारे लटका मिला था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। महेश ने बताया कि रामू मानसिक रूप से अस्वस्थ था। वह पहले भी दो बार जान देने का प्रयास कर चुका है। वह चार भाइयाें में दूसरे नंबर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed