फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Dataganj-Idgah road is dilapidated, the road is also narrow due to encroachment

Shahjahanpur News: दातागंज-ईदगाह मार्ग जर्जर, अतिक्रमण के कारण रास्ता भी संकरा

Mon, 21 Apr 2025 01:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 21 Apr 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Dataganj-Idgah road is dilapidated, the road is also narrow due to encroachment
अशोक यादव
तिलहर। मोहल्ला दातागंज से ईदगाह जाने वाला मार्ग जर्जर है। साथ ही दोनों फुटपाथों पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है। इस कारण रास्ता भी संकरा हो गया है। लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

करीब डेढ़ किमी लंबा यह मार्ग कई वर्ष पहले बनाया गया था। इसी मार्ग से बरी खास गांव से राजनपुर जाने वाला संपर्क मार्ग भी जुड़ा है। इस कारण नगर की सीमा में ईदगाह मार्ग पर दर्जनों गांवों के लोगों का आना-जाना होता है। कई स्कूल भी इसी मार्ग पर हैं और किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से अपनी उपज भी इसी रास्ते से होकर मंडी ले जाते हैं। इस कारण मार्ग पर रोजाना यातायात का भारी दबाव रहता है।
विज्ञापन

गत वर्ष जल निगम के ठेकेदारों ने पेयजल पाइप लाइन डालने के लिए यहां खोदाई कराई। इससे मार्ग की दशा ज्यादा खराब हो गई। रही-बची कसर कुछ लोगों ने फुटपाथों पर अपने चबूतरे बनाकर पूरी कर दी। यदि किसी राहगीर का वाहन किसी चबूतरे के पास से निकलता है तो अतिक्रमण करने वाले लोग झगड़ा करने पर आमादा हो जाते हैं। क्षेत्रवासियों ने मार्ग की मरम्मत कराकर फुटपाथों से अवैध कब्जे हटाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000

मार्ग पर अवैध कब्जों के अलावा ईदगाह के पास कुछ दुकानों के आगे कबाड़ का सामान ढोने वाले वाहनों के खड़े रहने से अक्सर जाम लग जाता है। अतिक्रमण हटाकर सड़क की मरम्मत जल्द नहीं कराई गई तो मानसून में निकलना कठिन हो जाएगा।
अशोक यादव, निजामगंज
---

मार्ग का निर्माण कराने के लिए मोहल्ले के लोगों ने कई बार समाधान दिवस में प्रार्थनापत्र दिए। नगरपालिका परिषद की अधिशासी अधिकारी को भी प्रार्थनापत्र दिए, लेकिन कुछ नहीं हुआ। सड़क बनेगी तो कब्जे खुद हट जाएंगे।

सोनू, निजामगंज
000
दातागंज-ईदगाह मार्ग की मरम्मत का काम जल्द शुरू हो जाएगा। इस बारे में अधिशासी अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा चुके हैं। इससे पहले पुलिस को मौके पर भेजकर अवैध कब्जे भी हटवाए जाएंगे, जिससे कि निर्माण कार्य में कोई बाधा उत्पन्न नहीं हो।
-जीत सिंह राय, एसडीएम तिलहर

अशोक यादव

अशोक यादव

अशोक यादव

अशोक यादव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed