फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   dandia

डांडिया की मचेगी धूम, पूर्वाभ्यास में जुटीं महिलाएं

Tue, 12 Oct 2021 02:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 02:16 AM IST
विज्ञापन
dandia
शाहजहांपुर के शाह कॉलोनी में डांडिया की प्रैक्टिस करतीं महिलाएं । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। नवरात्र के बाद डांडिया की धूम मचेगी। शहर की महिलाओं ने डांडिया महोत्सव की तैयारी शुरू कर दी है। नृत्य निर्देशक की देखरेख में महिलाएं डांडिया की बारीकियों को सीख रही हैं। नवरात्र का त्योहार अब समापन की ओर है। इसके बाद शहर में डांडिया नृत्य का दौर शुरू होगा। शहर के विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों से जुड़ीं महिलाएं डांडिया महोत्सव की तैयारियों में लग गई हैं।
विज्ञापन

वरिष्ठ होम्योपैथिक फिजीशियन डॉ. संगीता मोहन ने बताया कि अखिल भारतीय वैश्य महिला समाज की ओर से 22 अक्तूबर को एक होटल में डांडिया महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। तैयारियों में नीतू गुप्ता, रुचिता, ज्योति, कंचन गुप्ता आदि लगी हुईं हैं। 16 अक्तूबर को समर्पण संस्था की ओर से भी एक होटल में डांडिया होगा। इसमें मीतू अग्रवाल, रचना मोहन आदि आयोजन की रूपरेखा बना रही हैं।
विज्ञापन

यूनिटी संस्था की ओर से डांडिया नृत्य का आयोजन 20 अक्तूबर को होगा। इसमें एकता अग्रवाल और शैली आयोजन को भव्य बनाने में लगी हुई हैं। यूूनिटी कीर्तन संस्था की ओर से 26 अक्तूबर को बरेली मोड़ स्थित एक होटल में होने वाले डांडिया कार्यक्रम के लिए एकता अग्रवाल, श्वेता, अनुप्रिया ग्रोवर आदि जिम्मेदारी संभाल रही हैं। आयोजन भारतीय परंपरा और संस्कृति के मुताबिक भव्य होंगे। संस्था से जुड़ीं महिलाएं शाह कॉलोनी में स्थित सत्संग भवन में नृत्य निर्देशक के निर्देशन में डांडिया का पूर्वाभ्यास कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डांडिया कार्यक्रम को लेकर बहुत उत्साहित हैं। पिछले साल कोरोना की वजह से सबसे घर में बंद रहना पड़ा था। अब कोरोना का डर खत्म हो जाए, इसलिए त्योहारों को धूमधाम से मना रहे हैं। डांडिया को लेकर जोर-शोर से तैयारी चल रही है। - रितिका अग्रवाल
डांडिया में दो बार प्रतिभाग किया है। समर्पण संस्था की ओर से होने जा रहे डांडिया के कार्यक्रम में पहली बार शामिल होने जा रही हूं। इसके लिए पूर्वाभ्यास चल रहा है, जिसमें तमाम महिलाएं प्रतिभाग करेगी। कार्यक्रम का आनंद लिया जाएगा। - पूजा अग्रवाल
समर्पण संस्था की ओर से होने जा रहे डांडिया कार्यक्रम को लेकर तैयारी हो रही हैं। पिछली 5-6 तारीख से रिहर्सल चल रहा है, 15 अक्तूबर को कार्यक्रम है। त्योहारों को पूरे उत्साह के साथ मनाएंगे। - कंचन गुप्ता, अध्यक्ष, अखिल भारतीय वैश्य महिला समाज
शहर में कई बार डांडिया का कार्यक्रम हो चुका है, जिसमें मैंने प्रतिभाग किया है। इस बार 15 अक्टूबर को होने वाले डांडिया के कार्यक्रम में पति और परिवार के साथ शामिल होंगे। डांडिया को लेकर काफी उत्साहित हूं, रोजाना रिहर्सल कर रही हूं। - राजुल टंडन
डांडिया को लेकर बहुत उत्साह है। पिछले साल कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं हो पाए थे, इस बार त्योहारों को धूमधाम से मनाया जाएगा। डांडिया के पूर्वाभ्यास के लिए रोजाना आ रहे हैं। सीखने के साथ ही इसको खूब सेलीब्रेट भी कर रहे हैं। - रिचा गुप्ता
शाह कॉलोनी स्थित सत्संग भवन में महिलाएं एकत्रित होकर डांडिया का पूर्वाभ्यास कर रहीं हैं। मैं भी रोजाना पूर्वाभ्यास के लिए आती हूं। डांडिया में शामिल होने को लेकर काफी उत्साहित हैं। इस बार हमारे साथ में पति भी डांडिया खेलेंगे। - मीतू अग्रवाल, अध्यक्ष, समर्पण संस्था
इससे पहले भी डांडिया खेलते रहे हैं। अबकी बार होने जा रहे डांडिया महोत्सव में भी प्रतिभाग करेंगे। इसकी काफी चर्चा हो रही है। हम लोग इसकी तैयारी में जुटे हैं। कार्यक्रम बहुत अच्छे से होगा, कोरोना में जो खोया है उसे भुलना है। - अनामिका गुप्ता
डांडिया में प्रतिभाग करने के लिए तैयारी कर रहे हैं। रॉयल पन्ना में होने वाले कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे, जिसको लेकर उत्साहित हूं। 10-12 दिनों से डांडिया खेलने की तैयारी चल रही है। माता रानी की कृपा से सारे कार्यक्रम अच्छे से होंगे, यह उम्मीद है। - रचना मोहन
इस बार होने वाले डांडिया कार्यक्रम को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह है। दो शिफ्ट में रिहर्सल चल रही है। हमारे जो साथी रिहर्सल में नहीं आ पातीं, उनको वीडियो भेज देते हैं, जिससे वे घर में ही प्रैक्टिस कर लें। डांडिया को खूब सेलीब्रेट करना है। - मनी अग्रवाल
इस बार होने वाले डांडिया कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साह है। हम डांडिया के साथ खूब मस्ती करते हैं। इससे पहले भी डांडिया खेला है। डांडिया खेलने की तैयारी में कोई भी मेहनत नहीं लगती है, बस घर से निकलना पड़ता है। - रोली टंडन

समर्पण सेवा संस्था व अखिल भारतीय वैश्य महिला समाज की ओर से डांडिया महोत्सव मनाया जा रहा है। नवरात्र चल रहे है, यह चाहते हैं कि हमारी आने वाली पीढ़ी को इससे प्रेरणा मिले। वह हमारी संस्कृति को समझे। अधिक से अधिक महिलाएं प्रतिभाग करें, यह प्रयास है। मिशन शक्ति के तहत महिलाओं द्वारा यह कार्यक्रम किया जा रहा है।
- डॉ. संगीता मोहन, संरक्षक, समर्पण संस्था
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed