फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Czech accountants are not sharing

लेखपाल नहीं बांट रहे चेक

Wed, 01 Jul 2015 09:09 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Wed, 01 Jul 2015 09:09 PM IST
विज्ञापन
फसली नुकसान से प्रभावित किसानों को शासन द्वारा कृषि निवेश मद में दी गई धनराशि के चेक देने में लेखपालों की मनमानी से जुड़ी शिकायतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बुधवार को कांट क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए किसानों ने भाकियू नेताओं के साथ एडीएम वित्त एवं राजस्व पीके श्रीवास्तव से भेंट की और उन्हें ज्ञापन देकर इसी आशय की शिकायत की। किसानों के अनुसार उनकी जमीनें अन्य गांवों में होने के कारण वहां के लेखपाल उन्हें सहायता राशि के चेक देने में आनाकानी कर रहे हैं।
विज्ञापन

कांट क्षेत्र के गांव करमोरी निवासी गया सिंह, गुनराम, जय सिंह, राजपाल, अमोरा गांव के राजेश्वर, रतीराम दधीचि, ककराही निवासी भगवन्ना देवी आदि को साथ लेकर भाकियू भानु गुट के मंडल महासचिव रमेश चंद्र गुप्ता और जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव ने एडीएम श्रीवास्तव से भेंट की। इन सभी ग्रामीणों ने एडीएम को बताया कि उनकी खेती की जमीन बबौरी गांव में है, जबकि परसनिया गांव में रहने वाले कई किसानों की जमीनें नजदीक के बरेंग गांव में हैं।
विज्ञापन

एडीएम को किसानों ने बताया कि उनकी फसलों को हुए नुकसान के मुआवजा चेक देने को लेकर संबंधित लेखपाल तरह-तरह की बहानेबाजी कर रहे हैं। एक लेखपाल का कहना है कि जिस गांव के खेत में फसली नुकसान हुआ, उसी गांव में रहने वालों को मुआवजा चेक दिए जाएंगे। दबाव बनाने संबधित लेखपालों ने साफ कह दिया कि उन्हें अधिकारियों को ऊपर तक समझना पड़ता है। इसलिए खर्चा दिए बगैर चेक नहीं मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन में सुविधा शुल्क मांगने वाले दोनों लेखपालों के नामों का उल्लेख करते हुए किसानों ने उन्हें निलंबित करने और फसली नुकसान के चेक जल्द दिलाए जाने की गुहार की। एडीएम ने किसानों समेत भाकियू नेताओं को संबंधित लेखपालों के कामों की जांच कराकर नुकसान से प्रभावित किसानों को सहायता राशि के चेक शीघ्र दिलाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed