{"_id":"1525cdf7a223392b46f26b247e297944","slug":"culturalal-hindi-news-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार में ‘स्वांग मल्टीनेशनल’ को मिला चौथा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार में ‘स्वांग मल्टीनेशनल’ को मिला चौथा स्थान
शाहजहांपुर
Updated Sun, 04 Jan 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विमर्श थिएटर ग्रुप ने डेहरी डालमिया नगर बिहार में आयोजित अखिल भारतीय हिंदी लघु नाट्य प्रतियोगिता में चौथा स्थान हासिल कर जनपद का गौरव बढ़ाया है। इसके अलावा कलाकारों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए व्यक्तिगत पुरस्कार भी प्राप्त किए हैं।
बीएनए से प्रशिक्षित कप्तान सिंह कर्णधार के निर्देशन में टीम ने अलखनंदन कृत नाटक ‘स्वांग मल्टीनेशनल’ नामक नाटक का मंचन किया था, जिसमें प्रशांत कुमार गुप्ता को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, मो. तसदीक को सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार, वरुण सिंह को सर्वश्रेष्ठ वस्त्र सज्जा का पुरस्कार मिला। नाटक को चौथा स्थान मिला है। नाटक में प्रशांत गुप्ता, आदित्य कुमार, वरुण सिंह, अमित सिंह, रचना सिंह, अश्वनी सिंह, रोहित वर्मा, शैलेंद्र यादव, पुष्पेंद्र यादव, अभय सिंह, तसदीक, रजत सिंह ने अभिनय किया था।