फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   CRPF jawan died due to dengue, five died due to fever

Shahjahanpur News: डेंगू से सीआरपीएफ के जवान की मौत, बुखार से पांच ने तोड़ा दम

Tue, 10 Oct 2023 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Oct 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
CRPF jawan died due to dengue, five died due to fever
सीआरपीएफ का जवान रामकुमार का फाइल फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहजहांपुर। डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। परौर के कुबेरपुर गांव निवासी सीआरपीएफ के जवान रामकुमार (37) की डेंगू के कारण मौत हो गई। जबकि, बुखार से सेहरामऊ दक्षिणी में दो व पुवायां में तीन मरीजों ने दम तोड़ दिया।
कलान। परौर थाना क्षेत्र के कुबेरपुर गांव निवासी द्वारिका प्रसाद का पुत्र रामकुमार मेरठ की सीआरपीएफ की बटालियन में तैनात थे। छह दिन पहले उन्हें बुखार आया। उपचार के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। सोमवार को रामकुमार का शव गांव लाया गया। वह अपने पीछे तीन बच्चे छोड़ गए हैं। पत्नी रामवती का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

-----------
सेहरामऊ दक्षिणी में भी दो की मौत
शाहजहांपुर। सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के खिरिया हीर निवासी नरवीर ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनका 32 वर्षीय पुत्र अरविंद को बुखार आने पर रविवार को क्लीनिक पर दिखाया था। जहां ड्रिप लगने के कुछ समय के बाद मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी हरिओम की 22 वर्षीय पत्नी शांतिदेवी को सात दिन पहले बुखार आया था। उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। रविवार को डॉक्टर ने बरेली रेफर कर दिया। जहां उसकी मौत हो गई। मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। संवाद
-
पुवायां में भी गई तीन लोगों की जान
पुवायां। गांव करनापुर निवासी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खंड शारीरिक प्रमुख रवि सिंह सूर्यवंशी की बहन नैंसी सिंह का तेज बुखार के बाद उपचार के दौरान निधन हो गया। रवि सिंह के अनुसार उनकी 17 वर्षीय बहन को आठ दिन से बुखार आ रहा था। रविवार रात अचानक तबीयत बिगड़ने पर नैंसी को पुवायां के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। नैंसी की मौत से पिता रमेश सिंह, मां सुमन देवी, भाई रवि सूर्या, आदित्य प्रताप सिंह का रो रोकर बुरा हाल है।

उधर गांव नगरिया प्रयागपुर निवासी अरुण सिंह की 48 वर्षीय पत्नी तारा देवी को तीन दिनों से तेज से बुखार आ रहा था। रविवार रात तारा देवी ने दम तोड़ दिया। नगरिया प्रयागपुर के ही 36 वर्षीय दिनेश राठौर की भी बुखार आने के बाद रविवार को मौत हो गई थी। लोगों ने बताया कि गांव में बुखार से 30 से 40 लोग पीड़ित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed