{"_id":"578b90e54f1c1b9132c4b69b","slug":"womans-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Sun, 17 Jul 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
शनिवार रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पति का कहना है कि उसकी मौत बुखार के चलते हुई जबकि मायके वालों का आरोप है कि ससुरालियों ने उसे जहर देकर मार दिया।
घटना गांव भुड़ियाभूड़ की है। यहां के श्याम चरन की शादी करीब दस साल पहले थाना जैतीपुर के गांव बैसरा निवासी राम सरन की 28 वर्षीय बेटी राजेश्वरी से हुई थी। राजेश्वरी की शनिवार रात मौत हो गई। परिजनों तथा गांव के लोगों के अनुसार उसे कई दिनों से बुखार आ रहा था, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। उधर, सूचना पाकर सुबह गांव पहुंचे मायके वालों ने बेटी को जहर देकर मार डालने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। इसके बाद गांव पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। इस संबंध में मृतका के भाई रामकिशोर ने बताया कि उसकी बहन के ससुराली अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे। इसका उसने मुकदमा भी किया था, लेकिन कुछ लोगों पंचायत के माध्यम से राजीनामा करा दिया था। उसका आरोप है कि उसके कुछ दिन बाद ही ससुराली उसकी बहन को फिर परेशान करने लगे। राजेश्वरी अपने पीछे सात माह की बेटी भी छोड़ गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।