{"_id":"58f65cbf4f1c1b1b7447290c","slug":"woman-shot-dead-in-the-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर महिला की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर महिला की गोली मारकर हत्या
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
Updated Wed, 19 Apr 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना तिलहर क्षेत्र के गांव कल्याणपुर नवदिया में सरेशाम महिला की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई। फायर की आवाज सुनकर जब तक मां घर पहुंची, तब तक हत्यारे फरार हो चुके थे। घटना की जानकारी मिलते ही थाना पुलिस के साथ ही एएसपी ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और मामले की जानकारी की। घटना के खुलासे को लेकर डॉग स्क्वॉयड और फॉरेंसिक टीम के साथ ही क्राइम ब्रांच साक्ष्य जुटाने के साथ ही तहकीकात में लग गई है। महिला पुलिस भी पड़ताल में लगी है। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
गांव निवासी रूबी सिंह (30) की अपने पति दिनेश से कई साल से अनबन चल रही थी। इसलिए बंथरा गांव स्थित ससुराल से आकर उसने मायके कल्याणपुर नवदिया में मां के घर के पास ही मकान बना लिया था, वहीं वह अकेली रहती थी। मंगलवार शाम लगभग पांच बजे वह अपने घर में थी। तभी पड़ोस में रह रही उसकी मां को गोली चलने की आवाज सुनाई दी। वह भागकर मौके पर पहुंची तो घर में बेटी की लाश खून से लथपथ पड़ी थी और सीने में गोली लगने का निशान था। चीख-पुकार सुनकर गांव के तमाम लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राजसिंह मलिक भी पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंच गए। कुछ देर बाद सीओ मनोज कुमार यादव और एएसपी ग्रामीण रमेश कुमार भारतीय भी पहुंच गए। मामले की जांच पड़ताल शुरू की। मृतका की मां ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को कुछ नाम बताए हैं। घटना की सही तहकीकात करने के लिए डॉग स्क्वॉयड ने हत्यारों की सुरागरसी की तो वहीं फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से कुछ महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए है।
0000000000000000000
तीन दिन पहले युवकों से हुआ था विवाद
तीन दिन पहले रूबी का तिलहर में तीन युवकों से विवाद हो गया था। आरोप है कि उन लोगों ने रूबी को दबोच लिया। इस मामले में पुलिस ने रूबी की तहरीर पर रिपोर्ट कर ली थी। मौके से पुलिस ने एक बाइक भी कब्जे में ली थी। जिसे बाद में बाइक स्वामी द्वारा बाइक के कागज दिखाने पर छोड़ दिया गया था।
विज्ञापन
00000000000000
एक युवक से प्रेम संबंधों की चर्चा
गांव में दबी जुबान इस बात की भी चर्चा है कि पति से अलग रहने के बाद उसके संबंध एक युवक से बन गए थे। बताया जा रहा है कि उस युवक से भी कुछ तकरार हो गई थी और संभव है कि उसने ही रूबी की हत्या की हो।
00000000000000
ससुरालियों पर भी शक की सुई
पुलिस घटना के हर पहलू को बड़ी ही बारीकी से देख रही है। उसके शक के दायरे में ससुराल वाले भी हैं, क्योंकि अनबन होने से वह मायके में रह रही थी। हालांकि उसके तीन बच्चे पति के साथ ही रहते हैं।
0000000000000
वर्जन-
घटना के हर पहलू पर जांच की जा रही है। मृतका की मां ने बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। अभी यह कहना मुश्किल है कि घटना को किन लोगों ने अंजाम दिया है।
रमेश कुमार भारतीय, एएसपी ग्रामीण