फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Cars of two families going to tie Rakhi collided head-on, seven people survived

Kurukshetra News: राखी बांधने जा रहे दो परिवारों की कारें आमने-सामने भिड़ीं, सात लोग बचे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Cars of two families going to tie Rakhi collided head-on, seven people survived
कुरुक्षेत्र। रक्षाबंधन पर बहन के घर राखी बंधवाने जा रहे दो परिवारों की कारें ढांड रोड पर खानपुर गांव के पास आमने-सामने टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक कार का टायर फट गया, जबकि दूसरी कार सड़क से नीचे खेतों में जा गिरी और करीब तीन पलटे खा गई। हादसे में दोनों कारों में सवार लोगों की जान बाल-बाल बची। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई और सभी को मामूली चोट ही लगी।
विज्ञापन


हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास के लोगों ने दोनों वाहनों में सवार लोगों को बाहर निकाला और उनका हाल जाना। खेत में पलटी कार के लोगों को निकालना काफी मुश्किल भरा था क्योंकि खेत में धान की फसल खड़ी थी और पानी से भरा हुआ था। इससे चारों ओर कीचड़ ही कीचड़ हो गया। एक कार में सवार परिवार अपने भाई को झिंझरपुर गांव से राखी बांधकर वापस यमुनानगर जा रहा था। वहीं दूसरा परिवार सेक्टर सात से फतेहाबाद जिले के रतिया राखी बंधवाने के लिए जा रहा था। रक्षाबंधन के मौके पर परिवार के साथ निकले लोगों के लिए यह हादसा कुछ पल के लिए खुशियों के बीच खौफ का कारण बन गया।
विज्ञापन



एक कार में चार लोग, दूसरी में दंपती और बच्चा सवार
जानकारी के अनुसार एक कार में सेक्टर सात के रहने वाले चार लोग सवार थे। इनमें चालक सिद्धार्थ व उनकी पत्नी सलोनी व नाना कर्मवीर और मौसा गौरव थे, जोकि रतिया जा रहे थे। उनकी कार टक्कर के बाद खेत में तीन पलटे खा गई। सिद्धार्थ ने आरोप लगाया कि ढांड की ओर से आ रही कार का चालक सचिन फोन पर बात कर रहा था, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ है। वहीं सचिन अपने बेटे व पत्नी के साथ यमुनानगर जा रहे थे। उन्होंने बताया कि उनकी गाड़ी का टायर फट गया, जिसकी वजह से कार असंतुलित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



जाको राखे साइयां मार सके ना कोई, कार पलटने के बावजूद सुरक्षित निकले
हादसे की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि एक कार खेत में कई बार पलट गई लेकिन उसमें सवार लोग सुरक्षित बाहर निकल आए। दोनों वाहनों में सवार लोगों को हल्की चोटें आई। गंभीर चोट नहीं लगने पर परिजनों ने राहत की सांस ली। हादसे के बाद कुछ समय तक सड़क पर लोगों की भीड़ जमा रही। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायलों की मदद की। बाद में क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया गया।



हादसे की सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और सूचना पर ज्योतिसर चौकी टीम को मौके पर भेजा गया। टीम ने मौके पर जाकर हादसे से जुड़े साक्ष्य व घटनास्थल का निरीक्षण किया। दोनों लोगों की ओर से शिकायत मिली है। मामले की जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। उपचार के बाद सभी अपने घर चले गए हैं।
- सुरेंद्र सिद्धू, थाना प्रभारी केयूके
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed