{"_id":"6a91eaf2b6e33cf86b0da66f","slug":"from-murder-to-extortion-bholu-shahpuriya-has-a-long-list-of-crimes-to-his-name-shamli-news-c-26-1-sal1002-172832-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: हत्या से रंगदारी तक... अपराध की लंबी फेहरिस्त वाला है भोलू शाहपुरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: हत्या से रंगदारी तक... अपराध की लंबी फेहरिस्त वाला है भोलू शाहपुरिया
विज्ञापन
- गोगी गैंग से जुड़ा नाम, हत्या और हत्या के प्रयास समेत कई संगीन मामलों में रहा है आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। शामली में गायक अंकित बालियान की हत्या की सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी लेने के बाद सोनीपत के शाहपुर निवासी राहुल उर्फ भोलू शाहपुरिया एक बार फिर सुर्खियों में है। भोलू का नाम पहले से ही अपराध की दुनिया में चर्चित रहा है। हत्या, हत्या के प्रयास और रंगदारी जैसे गंभीर मामलों में उसकी संलिप्तता बताई जाती है। हरियाणा पुलिस की ओर से उस पर इनाम घोषित किए जाने की जानकारी भी सामने आई है।
भोलू शाहपुरिया को कुख्यात गोगी गैंग से जुड़ा बताया जाता है। पुलिस रिकॉर्ड और स्थानीय स्तर पर सामने आई जानकारी के मुताबिक, वह लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय रहा है। उसके खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास के अलावा रंगदारी समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज बताए जाते हैं।
गैंग से जुड़कर बढ़ाया आपराधिक नेटवर्क
पुलिस के अनुसार, भोलू का नाम गोगी गैंग से जुड़ने के बाद अपराध जगत में और प्रमुखता से सामने आया। गैंग से जुड़े बदमाशों पर हत्या, रंगदारी और अन्य आपराधिक वारदातों में शामिल होने के आरोप लगते रहे हैं। भोलू भी इसी नेटवर्क का सक्रिय सदस्य बताया जाता है। सोशल मीडिया पर भी उसके नाम से कई तरह की पोस्ट और दावे सामने आते रहे हैं।
विज्ञापन
- पुलिस ने घोषित कर रखा था इनाम
भोलू शाहपुरिया को पकड़ने के लिए हरियाणा पुलिस की ओर से इनाम घोषित किए जाने की जानकारी सामने आई है। उसके खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे चल रहे हैं। पुलिस लंबे समय से उसकी गतिविधियों पर नजर रखती रही है। हत्या और हत्या के प्रयास जैसे मामलों में नाम सामने आने के कारण वह पुलिस के रडार पर रहा है।
सोशल मीडिया पर भी दिखाता रहा दबदबा
भोलू का नाम केवल पुलिस रिकॉर्ड तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सोशल मीडिया पर भी वह अपनी कथित गैंग गतिविधियों और आपराधिक छवि को लेकर चर्चा में रहा है। अंकित बालियान हत्याकांड के बाद सोशल मीडिया पर हत्या की जिम्मेदारी लेने वाली पोस्ट सामने आने से उसका नाम फिर चर्चा में आ गया है। हालांकि सोशल मीडिया पर किए गए दावों की पुलिस स्तर पर पुष्टि और उनकी वास्तविक भूमिका की जांच अभी जारी है।
-- कनाडा में बैठकर तो नहीं करा रहा वारदात, भोलू पर भी पुलिस की नजर
पुलिस को जानकारी मिली है कि भोलू कनाडा भी भाग गया था। ऐसे में पुलिस को आशंका है कि कहीं भोलू कनाडा में बैठकर ही अंकित बालियान की हत्या की वारदात को अंजाम तो नहीं दिला रहा। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है। भोलू के संपर्कों और उसके साथ जुड़े लोगों की गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है।