फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   PGI sends Bimla, accused of killing her husband, back to LNJP

Kurukshetra News: पति की हत्यारोपी बिमला को पीजीआई ने वापस एलएनजेपी भेजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
PGI sends Bimla, accused of killing her husband, back to LNJP
कुरुक्षेत्र। राजेश हत्याकांड में आरोपी पत्नी बिमला की मानसिक स्थिति को लेकर चिकित्सकों की राय आने के बाद उसे काउंसलिंग के लिए वीरवार को पीजीआई रेफर किया गया था। मनोरोग विशेषज्ञ ने उसकी मानसिक स्थिति स्थिर नहीं होने की बात कही थी। पीजीआई में मनोरोग विशेषज्ञों ने उसकी काउंसलिंग और मानसिक स्थिति का आकलन किया। इसके बाद पीजीआई ने उसे शुक्रवार शाम को वापस लोकनायक जयप्रकाश जिला नागरिक अस्पताल भेज दिया है। अब बिमला का उपचार एलएनजेपी में ही चलेगा। चिकित्सकों का बोर्ड उसकी काउंसलिंग करेगा और यह तय करेगा कि महिला को आगे उपचार की जरूरत है या नहीं।
विज्ञापन

हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. गुंजन उपाध्याय ने पहले बताया था कि बिमला के कमर के तीन मनके दबाव आने की वजह से टूटे हुए हैं, लेकिन उसकी नसें कटने से बच गई। कमर का उपचार पूरा हो चुका है। उसे दवाइयों व बेड रेस्ट की जरूरत है। दर्द पूरी तरह ठीक होने में करीब छह माह का समय भी लग सकता है। पुलिस हिरासत में भेजने से पहले मनोरोग विशेषज्ञ की राय जरूरी बताई गई थी। अस्पताल ने रेफर स्लिप पुलिस को सौंप दी थी, जिसके बाद बिमला को पीजीआई ले जाया गया। अब उसे वापस एलएनजेपी भेज दिया गया है।
विज्ञापन

बिमला की मानसिक स्थिति पर चिकित्सकों के बोर्ड की राय महत्वपूर्ण होगी। इसी आधार पर आगे की चिकित्सकीय प्रक्रिया और पुलिस जांच की दिशा तय होने की उम्मीद है। हालांकि न पुलिस यह बता पा रही है व न ही एलएनजेपी के अधिकारी यह बता पर रहे हैं कि बिमला को पीजीआई के चिकित्सकों ने वापस यहां क्यों भेजा। केयूके थाना प्रभारी सुरेंद्र सिद्धू का कहना है कि यह तो चिकित्सक ही बता सकते हैं। वहीं एलएनजेपी के पीएमओ मेजपाल ने बताया कि बिमला के वापस आने की सूचना है। चिकित्सकों ने उसे दाखिल कर लिया। पीजीआई से वापस भेजने का कारण अभी उनके संज्ञान में नहीं आया है। वह कल सुबह उसकी रिपोर्ट देख कर ही कुछ बता सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed