फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   No trace of teenager missing for 16 days; family creates a ruckus at the police station.

Saharanpur News: 16 दिन से लापता किशोर का सुराग नहीं, परिजनों ने थाने में हंगामा

Sat, 29 Aug 2026 01:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 29 Aug 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
No trace of teenager missing for 16 days; family creates a ruckus at the police station.
बड़गांव। गांव सहजी निवासी जस्सी (15) पिछले 16 दिनों से लापता है। पुलिस द्वारा अब तक कोई सुराग न मिलने से नाराज परिजनों ने शुक्रवार को अन्य ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचकर हंगामा किया।
विज्ञापन

पंकज कुमार ने 12 अगस्त को अपने बेटे जस्सी के घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने की बड़गांव थाने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्जकर लापता किशोर की तलाश शुरू की थी। परिजनों का आरोप है कि 16 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने किशोर की तलाश में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। शुक्रवार दोपहर परिजन काफी संख्या में गांव की महिलाओं और पुरुषों के साथ थाने पहुंच गए और हंगामा करते हुए जल्द से जल्द किशोर को तलाश करने की मांग की। पुलिस ने परिजनों को बामुश्किल समझा-बुझाकर शांत किया और जल्द किशोर को तलाश करने का भरोसा दिलाया। जांच अधिकारी एसआई हितेश कुमार ने बताया कि जल्द ही लापता की तलाश कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed