{"_id":"6a91eb643fb2412a440fdb35","slug":"maulana-mujeeb-from-rampur-delivered-an-inflammatory-speech-against-the-uttarakhand-government-fir-registered-rudrapur-news-c-242-1-rdp1029-146318-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: रामपुर के मौलाना मुजीब ने दिया उत्तराखंड सरकार के खिलाफ भड़काऊ भाषण, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: रामपुर के मौलाना मुजीब ने दिया उत्तराखंड सरकार के खिलाफ भड़काऊ भाषण, प्राथमिकी दर्ज
Sat, 29 Aug 2026 01:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 29 Aug 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। मिलाद के जुलूस के दौरान रुद्रपुर में उत्तराखंड सरकार के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने वाला अभियुक्त रामपुर के दरियाल टांडा का मुफ्ती (मौलाना) मुजीब निकला। पुलिस ने वीडियो फुटेज खंगालने के बाद मुजीब के खिलाफ समूहों के बीच शत्रुता और द्वेष को बढ़ावा देने तथा सार्वजनिक शांति को बिगाड़ने वाले कृत्यों की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने इस मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की है।
बुधवार को रुद्रपुर में निकाले गए मिलाद के जुलूस के दौरान इंदिरा चौक स्थित त्रिशूल चौक पर सभा हुई थी। इसी दौरान मुफ्ती मुजीब ने कथित तौर पर मदरसों को बंद करने पर सरकार को चेतावनी दी। वायरल वीडियो में वह कहते दिखाई दे रहे हैं कि मदरसों के बारे में ज्यादा फैसला न किया जाए और मदरसों को बंद करने की स्थिति में परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी। वीडियो में एक अन्य व्यक्ति ईदगाह की जमीन वापस देने की मांग करता नजर आ रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
मिलाद के जुलूस के दौरान वायरल हुए वीडियो की जांच की गई। जांच के बाद रामपुर के दरियाल निवासी मुफ्ती मुजीब पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की जांच की जा रही है। भड़काऊ भाषण देने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। -अजय गणपति, एसएसपी।
विज्ञापन
वायरल वीडियो की होगी फॉरेंसिक जांच, मौलाना की तलाश में रामपुर तक दबिश
मिलाद के जुलूस में शामिल लोगों से भी कोतवाली में हुई पूछताछ
रुद्रपुर। पुलिस ने मिलाद के जुलूस के दौरान आपत्तिजनक और भड़काऊ बयान देने वाले मौलाना की तलाश तेज कर दी है। पुलिस ने इस मामले में जुलूस की प्रबंधक कमेटी सहित जुलूस में शामिल कई लोगों को पूछताछ के लिए कोतवाली बुलाया है। वायरल वीडियो की फॉरेंसिक जांच भी कराई जाएगी।
रामपुर के दरियाल टांडा निवासी मुफ्ती मुजीब ने कथित तौर पर मदरसों को लेकर सरकार को चेतावनी भरा बयान दिया था जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए रुद्रपुर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अब जुलूस के आयोजन, मंच की अनुमति, सभा में मौजूद लोगों और भाषण के पूरे क्रम की जानकारी जुटा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार वायरल वीडियो की फॉरेंसिक जांच भी कराई जा रही है ताकि वीडियो में किसी तरह की छेड़छाड़ की पुष्टि हो सके। सीओ विभव सैनी ने बताया कि जुलूस में शामिल प्रबंधक कमेटी और अन्य सभी को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। सभी से मामले के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने बताया कि अभियुक्त रामपुर के दरियाल टांडा का मुफ्ती मुजीब है जिसकी तलाश की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।