फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Passenger sitting at the train door injured after falling off

Ghaziabad News: दरवाजे पर बैठा यात्री ट्रेन से नीचे गिरकर हुआ घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Passenger sitting at the train door injured after falling off
खुर्जा। डाबर स्टेशन के पास ट्रेन के दरवाजे पर बैठा एक यात्री नीचे गिरकर घायल हो गया। सूचना मिलने पर आरपीएफ जवानों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। खुर्जा जंक्शन के आरपीएफ प्रभारी नंदलाल मीणा ने बताया कि बृहस्पतिवार रात को यह घटना हुई। उन्हें जानकारी मिली कि डाबर स्टेशन के निकट ट्रैक किनारे एक यात्री घायल अवस्था में पड़ा है। आरपीएफ के जवान तुरंत मौके पर पहुंचे। घायल व्यक्ति को एंबुलेंस की सहायता से मुनि गांव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। घायल की पहचान कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के नार खास गांव निवासी गुड्डू के रूप में हुई। गुड्डू ने बताया कि वह ट्रेन के दरवाजे पर बैठा था और अचानक संतुलन बिगड़ने से गिर गया। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed