फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   After Ankit, Masoom Sharma receives a death threat from a fake social media ID.

Shamli News: अंकित के बाद सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी से मासूम शर्मा को हत्या की धमकी

Sat, 29 Aug 2026 01:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 29 Aug 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
After Ankit, Masoom Sharma receives a death threat from a fake social media ID.
शामली। गायक अंकित बालियान की हत्या के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और पोस्ट ने पुलिस की चिंता बढ़ा दी है। अब अंकित बालियान 005 के नाम से बनाई गई एक आईडी से वीडियो वायरल किया गया है, जिसमें प्रसिद्ध गायक मासूम शर्मा को भी जान से मारने की धमकी देने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन

वीडियो में एक युवक कथित तौर पर अंकित को गाली देने की बात कहते हुए उसकी हत्या का दावा करता है और इसके बाद मासूम शर्मा को निशाना बनाने की बात कहता नजर आ रहा है।
विज्ञापन

मामला सामने आने के बाद पुलिस और एसटीएफ ने वीडियो की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती तौर पर आईडी के फर्जी होने की बात सामने आ रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वीडियो किसने बनाया, फर्जी आईडी किस डिवाइस से संचालित की गई और इसके पीछे किसकी भूमिका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंकित के करीबी रहे हैं मासूम शर्मा : मासूम शर्मा हरियाणवी संगीत जगत का चर्चित नाम हैं और अंकित बालियान के भी करीबी बताए जाते रहे हैं। ऐसे में अंकित की हत्या के बाद उनके नाम से फर्जी आईडी बनाकर मासूम शर्मा को धमकी देने वाले वीडियो ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। हालांकि वीडियो में किए गए दावों की अभी पुलिस स्तर से पुष्टि नहीं हुई है।
पुलिस सोशल मीडिया पोस्ट, आईडी की जानकारी और वीडियो अपलोड करने वाले व्यक्ति की डिजिटल गतिविधियों को खंगाल रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही वीडियो की वास्तविकता और इसके पीछे की मंशा स्पष्ट हो सकेगी।

परिवार की मदद के नाम पर क्यूआर कोड से पैसे मांगने लगे : शामली अंकित की हत्या के बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने उसके परिवार की मदद के नाम पर भी पोस्ट डालनी शुरू कर दी हैं। पोस्ट में क्यूआर कोड साझा कर लोगों से 200 से 300 रुपये तक भेजने की अपील की जा रही है। पोस्ट में रक्षाबंधन का हवाला देते हुए अंकित के परिवार की आर्थिक मदद करने की बात कही जा रही है।
हालांकि अंकित के परिवार ने इस तरह की किसी अपील की जानकारी होने से इनकार किया है। इससे सोशल मीडिया पर मदद के नाम पर फर्जीवाड़े की आशंका भी गहरा गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed