फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Uncontrolled truck trodden the bike riders, a death

बेकाबू ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत

Sun, 13 Dec 2015 12:19 AM IST
रोजा।
रोजा। Updated Sun, 13 Dec 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled truck trodden the bike riders, a death
हाइवे स्थित गुर्री गांव के समीप बेकाबू ट्रक ने बाइक सवारों को रौंद दिया, जिसमें एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि दूसरा जिन्दगी पाने के लिये जिला अस्पताल में संघर्ष कर रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार हाशिम खां उम्र 35 साल और कलीम खां उम्र 32 साल निवासी चन्दला थाना पसगवां जिला खीरी शनिवार की दोपहर करीब एक बजे बाइक से शाहजहांपुर घरेलू उपयोग के लिये बैटरी लेने आ रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जब दोनों बाइक सवार रोजा थाना क्षेत्र के गुर्री से थोड़ा आगे पहुंचे, तभी पीछे से बेकाबू ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

बाइक में टक्कर लगते ही कलीम खां तो सड़क के किनारे गिरे, जबकि हाशिम खां ट्रक के पहिये के नीचे आ गये। ट्रक हाशिम खां को रौंदता हुआ निकल गया। इस हादसे में हाशिम की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की सूचना गुर्री पर तैनात जवानों को मिली इसी बीच प्रभारी निरीक्षक आरएन चौधरी भी मौके पर पहुंचे। घायल कलीम खां को निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मौके से ट्रक चालक फरार हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुर्री गांव के पास हुयी सड़क दुर्घटना में हाशिम की मौत हुई है। इस मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मृतक के भाई कासिम की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर पीएम कराया जा रहा है। - राम नरेश चौधरी, प्रभारी निरीक्षक, रोजा


अब कैसे कटेगी की निहाब बानो और अर्शिया की जिंदगी
रोजा। तीन साल पहले ही निहाब बानो का हाशिम खां के साथ निकाह हुआ था। हंसती खेलती जिंदगी में खुदा ने खूब खुशियां दी और इनके बीच डेढ़ साल की अर्शिया बेटी भी अपने माता पिता की गोद में रोज ही खिलखिलाती रहती थी, लेकिन शनिवार का दिन निहाब बानो और मासूम अर्शिया के लिये मानो कयामत बनकर आया और एक ही झटके में पूरी खुशियों को छीन कर दोनों की जिंदगी मे ढेर सारा अंधेरा छोड़ गया। गुर्री के पास सड़क हादसे में मरे हाशिम की पत्नी निहाब बानो तो सूचना के बाद पागलों की तरह अपनी मासूम बेटी अर्शिया को लेकर घटनास्थल पर पहुंच गईं। जिसकी चीत्कारों से राहगीरों का कलेजा भी कांप उठा। इतना ही नही हाशिम की मौत के बाद उसके माता-पिता का तो मानो बुढ़ापे का सहारा ही छिन गया हो। खेती बाड़ी और निजी व्यावसाय करने वाले हाशिम अपने अभिभावकों का सहारा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed