Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   daylight robbery jewelers begusarai bihar news

बिहार: ज्वेलर्स कारोबारी के घर छह हथियारबंद अपराधियों का धावा, परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट; फायरिंग कर फरार

Thu, 12 Nov 2026 07:55 AM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Thu, 12 Nov 2026 07:55 AM IST
सार

बेगूसराय के खोदावंदपुर पंचायत में बुधवार शाम दो बाइक पर सवार छह हथियारबंद अपराधियों ने सजनी ज्वेलर्स के संचालक दशरथ पोद्दार के घर में घुसकर लूटपाट की। अपराधियों ने गृहस्वामी, उनकी पत्नी और पुत्रवधू को शौचालय में बंद कर दिया।

विज्ञापन
daylight robbery jewelers begusarai bihar news
घटनास्थल पर पहुंचकर जांच करती पुलिस टीम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बेगूसराय में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। ज्वेलर्स कारोबारियों और उनके परिवारों को निशाना बनाने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला खोदावंदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-2 स्थित यूको बैंक के पास का है। यहां बुधवार शाम करीब 6:30 बजे दो बाइक पर सवार छह हथियारबंद अपराधियों ने सजनी ज्वेलर्स के संचालक दशरथ पोद्दार के घर में घुसकर लूटपाट की। वारदात के दौरान अपराधियों ने गृहस्वामी, उनकी पत्नी और पुत्रवधू को हथियार के बल पर शौचालय में बंद कर दिया। इसके बाद जब आसपास के लोग जुटने लगे तो अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए गोलीबारी की और मौके से फरार हो गए। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

विज्ञापन

दो बाइक से पहुंचे छह अपराधी, परिवार को बनाया बंधक

परिजनों के अनुसार, दो बाइक पर सवार होकर छह अपराधी घर पहुंचे थे। सभी ने घर के नीचे बाइक खड़ी की और सीढ़ियों के रास्ते अंदर दाखिल हो गए। इसके बाद हथियार दिखाकर दशरथ पोद्दार, उनकी पत्नी और पुत्रवधू को शौचालय में बंद कर दिया। परिवार के सदस्यों को बंधक बनाने के बाद अपराधियों ने घर में लूटपाट शुरू कर दी।

विज्ञापन

गृहस्वामी ने शोर मचाया तो अपराधियों ने की फायरिंग

बताया जाता है कि शौचालय में बंद दशरथ पोद्दार ने हिम्मत दिखाते हुए डकैत-डकैत चिल्लाना शुरू कर दिया। उनकी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुटने लगे। भीड़ को अपनी ओर आता देख अपराधियों ने दहशत फैलाने के इरादे से गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सभी अपराधी बाइक पर सवार होकर मुसहरी की ओर फरार हो गए। गोलीबारी में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके से दो खोखा और दो गमछा बरामद

घटना की सूचना मिलते ही खोदावंदपुर थानाध्यक्ष चंदन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की जांच के दौरान दो खोखा और दो गमछा बरामद किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ अमरकांत, पुलिस निरीक्षक महानंद चौधरी के अलावा चेरियाबरियारपुर, मंझौल और छौड़ाही थाने की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस की टीमें मामले की जांच में जुटी हैं।

दुकान बंद कर घर आए थे दशरथ पोद्दार

परिजनों ने बताया कि बुधवार शाम करीब 6:30 बजे दशरथ पोद्दार की सजनी ज्वेलर्स दुकान बंद करने के बाद अमरजीत पोद्दार घर आए थे। घर में बही-खाते आदि रखने के बाद वह किसी काम से दोबारा बाजार चले गए थे। इसी दौरान अपराधियों ने घर पर धावा बोल दिया और लूटपाट की घटना को अंजाम दिया।
फिलहाल घर से कितने की संपत्ति लूटी गई है और अपराधियों ने किन-किन सामानों को निशाना बनाया, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस और पीड़ित परिवार की ओर से भी लूटे गए सामानों का विस्तृत ब्योरा साझा नहीं किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।


इस वारदात के बाद इलाके के कारोबारियों और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। लगातार ज्वेलर्स कारोबारियों और उनके परिवारों को निशाना बनाए जाने से सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि आखिर बेगूसराय में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद क्यों हैं और ज्वेलर्स कारोबारियों की सुरक्षा कब सुनिश्चित होगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed