Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Youth murdered inside his home over a grudge related to a love marriage; 5 accused arrested.

प्रेम विवाह की रंजिश में युवक की हत्या: कुल्हाड़ी-पाइप और लाठियों से हमला, चार घंटे में पांच आरोपी गिरफ्तार

Thu, 12 Nov 2026 08:57 AM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Thu, 12 Nov 2026 08:57 AM IST
सार

राजस्थान के सिरोही जिले के मालगांव में प्रेम विवाह की रंजिश को लेकर लक्ष्मण कुमार घांची की घर में घुसकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि शंकरलाल अपने चार अन्य साथियों के साथ घर में घुसा और लक्ष्मण पर कुल्हाड़ी, लोहे के पाइप और लाठियों से हमला किया।

विज्ञापन
Youth murdered inside his home over a grudge related to a love marriage; 5 accused arrested.
पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के सिरोही जिले में प्रेम विवाह की रंजिश को लेकर एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। अनादरा थाना क्षेत्र के मालगांव में पांच आरोपियों ने घर में घुसकर युवक पर कुल्हाड़ी, लोहे के पाइप और लाठियों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर चोटें लगने के कारण युवक ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। वारदात के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए पांचों आरोपियों को महज चार घंटे में पकड़ लिया। पूछताछ और जांच के बाद 10 नवंबर को सभी को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन

प्रेम विवाह से नाराज था युवती का परिवार

पुलिस के अनुसार, मालगांव निवासी लक्ष्मण कुमार घांची ने 28 मार्च 2026 को नागाणी निवासी शंकरलाल की भतीजी नीरू कुमारी से प्रेम विवाह किया था। इस शादी से युवती के परिवार के लोग नाराज थे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से रंजिश चल रही थी। पुलिस के मुताबिक, घटना 9 नवंबर 2026 की शाम की है। लक्ष्मण कुमार अपनी पत्नी नीरू कुमारी और मां हंजादेवी के साथ घर की रसोई में पूजा-पाठ की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान शंकरलाल अपने बेटों और एक अन्य व्यक्ति के साथ जबरन घर में घुस आया। आरोपियों ने लक्ष्मण पर कुल्हाड़ी, लोहे के पाइप और लाठियों से हमला कर दिया।

विज्ञापन

हमले में लक्ष्मण के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। परिजन उसे तुरंत अनादरा अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से उसे आबूरोड रेफर कर दिया गया, लेकिन अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

दीपावली पर गांव लौटने की जानकारी मिलने के बाद बनाई हमले की योजना

पुलिस जांच के अनुसार, लक्ष्मण दीपावली के मौके पर 7 नवंबर को अपनी पत्नी नीरू के साथ मालगांव स्थित घर आया था। इसकी जानकारी मिलने के बाद आरोपी पक्ष ने कथित तौर पर योजनाबद्ध तरीके से वारदात को अंजाम दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए अनादरा थाना पुलिस ने तत्काल आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने वारदात के बाद फरार पांचों आरोपियों को महज चार घंटे में पकड़ लिया। इसके बाद पूछताछ और अनुसंधान के आधार पर 10 नवंबर को सभी को गिरफ्तार कर लिया गया।

शंकरलाल और उसके चार परिजन गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में शंकरलाल (56), उसके पुत्र कमाराम उर्फ कमलेश (24), नाथाराम (21), जितेंद्र कुमार (28) और दीपक उर्फ दीपाराम (22) को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी घांची वास, नागाणी के निवासी हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ. अजेय सिंह राठौड़ के निर्देशन में कार्रवाई की गई। इसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र कुमार और रेवदर वृत्ताधिकारी अशोक आंजना का सुपरविजन रहा। अनादरा थानाधिकारी अमराराम खोखर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने आरोपियों को पकड़ने में अहम भूमिका निभाई। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed