{"_id":"43a9479ca786eb5be9f376aec8a32aaf","slug":"the-young-man-caught-in-the-illegal-vending-leaving-prison-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल से छूटते ही अवैध वेंडिंग में पकड़ा युवक ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेल से छूटते ही अवैध वेंडिंग में पकड़ा युवक
शाहजहांपुर।
Updated Wed, 29 Jul 2015 09:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपराधिक मामले में सजा काटकर निकले एक युवक को जीआरपी ने स्टेशन पर अवैध वेंडिंग करने में पकड़ लिया। युवक ने सिपाहियों से भी अभद्रता की तो उसका चालान काटा गया है, आज उसे मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा।
शहर के मोहल्ला हुसैनपुरा का राहुल पुत्र रामकुमार मंगलवार को बरेली की जेल से छूटा था। जेल से निकलकर वह सीधे अवैध वेंडिंग में लग गया। बुधवार को दिन में स्टेशन के ओवरब्रिज के नीचे आरपीएफ के एएसआई एनएस नेगी और जीआरपी के कांस्टेबिल विजय प्रताप सिंह एवं अरविंद कुमार ने राहुल को अवैध वेडिंग के दौरान पकड़ लिया। इस पर राहुल बिफर गया और बोला कि वह घर जा रहा है, अवैध वेंडिंग नहीं कर रहा था। इस बात को लेकर वह सिपाहियों से अभद्रता करने लगा। उसे पहले जीआरपी थाना में लाया गया। बाद में आरपीएफ ने अवैध वेंडिंग करने के आरोप में पकड़कर हवालात में बंद कर दिया। आरपीएफ इंस्पेक्टर एसपी सिंह के मुताबिक युवक को वृहस्पतिवार को बरेली में रेलवे मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। कहा कि राहुल पर पहले से भी कई मुकदमे चल रहे हैं।