{"_id":"7b580d72fb678d77053766ed3b97f54f","slug":"the-successful-operation-of-the-baby-s-stomach-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्ची के पेट का हुआ सफल ऑपरेशन ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्ची के पेट का हुआ सफल ऑपरेशन
शाहजहांपुर।
Updated Wed, 20 Jan 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
बंडा के गांव चांदूपुर पड़री में चाकू लगने से घायल हुई चार माह की राधा का बुधवार को जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने पूरा पेट खोलकर सफल ऑपरेशन किया गया। बच्ची के आंत में छेद होने की वजह से उसके मल निकलने के लिए पेट के ऊपर मल निकलने के लिए जगह बनाई गई है। चार-पांच महीना में आंत का जख्म ठीक होने के बाद उसका फिर ऑपरेशन किया जाएगा।
विज्ञापन
राधा का ऑपरेशन करने वाले सर्जन डॉ. महेंद्र कुमार ने बताया कि चाकू लगने से राधा की बड़ी आंत में छेद हो गया था। ऑपरेशन में उसके पेट को खोलकर आंत से मल निकलने के लिए पेट के ऊपरी हिस्से में मलद्वार बनाया गया है। जिसको सांइटिफिक भाषा में कोलोस्पोमी कहते हैं। ऑपरेशन में बच्ची के पेट में करीब 10 से 12 टांके हैं। बच्ची को खून की भी जरूरत है। उसक ब्लड ग्रुप बी निगेटिव है, जो कि अस्पताल की ब्लड बैंक में उपलब्ध नहीं है। बच्ची को सौ एमएल खून की जरूरत है, जिसका इंतजाम करने के लिए कहा गया है। फिलहाल बच्ची की हालत स्थिर है। चार-पांच माह बाद आंत का जख्म ठीक होने के बाद फिर से ऑपरेशन किया जाएगा। ऑपरेशन करने वाली टीम में डॉ. सुरेश और नर्स पवन सक्सेना भी शामिल थीं। इस तरह के बड़े ऑपरेशन जिला अस्पताल में किए नहीं जाते हैं। डॉक्टर के मुताबिक छोटी बच्ची होने की वजह से काफी सावधानी से ऑपरेशन करना पड़ा है।
विज्ञापन
आरोपी ने खुद को बताया बेकसूर
बंडा। गांव चांदूपुर के बाबूराम ने एसपी को दिए पत्र में बताया कि सात मई 2013 में उनका सगे भाई रामकुमार से जमीन बंटवारे को लेकर विवाद हो गया था। जिसमें रामकुमार और उनके पुत्र भगवानशरण, इंद्रपाल ने उसके 15 वर्षीय पुत्र रंजीत को लाठियों से पीटकर मार डाला था। जिसकी रिपोर्ट थाने पर दर्ज कराई गई थी और मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है। 19 जनवरी को उसकी गवाही की तारीख थी। आरोपी मुकदमे में समझौते का दबाव बना रहे थे। उसके मना करने पर आरोपियों ने अपनी दुधमुंही बच्ची को चाकू मारकर उन लोगों पर झूठा आरोप लगा दिया। बाबूराम का आरोप है कि इससे पूर्व भी आरोपी अपने बेटे को ब्लेड से जख्मी कर फर्जी मुकदमा लिखाने का प्रयास कर चुका है। इस संबंध में वह 15 दिसंबर को डीएम को प्रार्थना पत्र दे चुका है। बाबूराम ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन