फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The revolver was not the owner certifying

रिवाल्वर मालिक की नहीं हो सकी तस्दीक

Tue, 26 May 2015 12:06 AM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Tue, 26 May 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
पीडब्ल्डूडी गेस्ट हाउस के तीन नंबर कमरे में निगोही के जिला पंचायत सदस्य हरिश्चंद्र वर्मा को लावारिस हाल में रविवार को रिवाल्वर पड़ा मिला था। इस मामले में सोमवार को सदर पुलिस ने रिवाल्वर मालिक की तस्दीक करने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। असलहा बाबू के कार्यालय में भी रिवाल्वर पर लिखे नंबर से रिवाल्वर मालिक को खोजने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य हरिश्चंद्र वर्मा रविवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में कमरा नंबर चार में रुके हुए थे। उनके पड़ोस का तीन नंबर कमरा खाली थी। किसी काम से वह कमरा नंबर तीन में गए तो बेड पर लावारिस हाल में रिवाल्वर पड़ी मिली। हरिश्चंद्र वर्मा ने गेस्ट हाउस कर्मचारियों से बात की तो पता चला की उस कमरे में कोई ठहरा ही नहीं था। उन्होंने रिवाल्वर को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने गेस्ट हाउस पहुंचकर रिकार्ड की छानबीन की तो पता लगा कि कमरा नंबर तीन में दो दिन से कोई ठहरा ही नहीं था। सोमवार को सदर पुलिस ने असलहा कार्यालय में रिवाल्वर पर लिखे नंबर (एफजी) 20993 रिकार्ड से मिलान करने का प्रयास किया, लेकिन उसमें कोई सफलता नहीं मिली। इंस्पेक्टर जेपी तिवारी के मुताबिक, रिवाल्वर चोरी का भी हो सकता है। इसके अलावा रिवाल्वर दूसरे जिले का होने की संभावना है। मालिक की तस्दीक न होने पर रिवाल्वर को जांच के लिए कानपुर आर्डिनेंस फैक्ट्री भेजा जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed