{"_id":"5774146a4f1c1b007479af32","slug":"team-in-dangerous-postion","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली विभाग की टीम को ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली विभाग की टीम को ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास
ब्यूरो/शाहजहांपुर
Updated Thu, 30 Jun 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुटार क्षेत्र के गांव कैमहरिया में बुधवार को बिजली विभाग के जेई और कर्मचारियों को ट्रैक्टर से कुचलकर मारने का प्रयास किया गया। जानकारी मिलते ही विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है।
गंगसरा बिजली केंद्र के जेई आरपी यादव ने बताया कि खुटार के गांव कैमहरिया में बिजली चोरी कर नलकूप चलाए जाने की सूचना मिल रही थी। बुधवार दोपहर बाद वह टीम के साथ कैमहरिया पहुंचे तो पोल से काफी दूर तक केबिल डालकर चोरी की बिजली से दो नलकूप चलते मिले। टीम ने एक नलकूप की केबिल उतार ली। दूसरे नलकूप की केबिल उतारते समय नलकूप स्वामी कई लोगों के साथ मौके पर आ पहुंचा और केबिल मांगने लगा।
जेई यादव के अनुसार बिजली चोरी कर नलकूप चलाए जाने की बात कहने पर नलकूप स्वामी ने ट्रैक्टर स्टार्ट कर उन्हें और अन्य कर्मचारियों पर दौड़ाकर जान से मारने की प्रयास किया। टीम ने खेतों में भागकर जान बचाई। जेई ने पुलिस को बताया कि लगभग एक घंटे तक उन लोगों की घेराबंदी कर निकलने नहीं दिया गया।
विज्ञापन
बमुश्किल जेई और बिजली विभाग के कर्मचारी गांव कैमहरिया से भागकर खुटार-पुवायां रोड तक पहुंचे और एसडीओ गौरव शर्मा, पुवायां के जेई जीडी जोशी सहित अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। सूचना पाकर अधिकारी भी खुटार थाने पहुंचे। देर शाम जेई आरपी यादव ने नलकूप स्वामी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, जान से मारने का प्रयास और बिजली चोरी की तहरीर पुलिस को दी है। एसओ इफ्तेखार अहमद ने बताया कि जेई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। आरोपी की तलाश में टीम गांव भेजी गई है।