{"_id":"588ce0d34f1c1bbb7ecf7d82","slug":"sue-made-on-daughter-s-boyfriend","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी के प्रेमी पर करा दिया मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटी के प्रेमी पर करा दिया मुकदमा
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Sat, 28 Jan 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी का अपने सहपाठी युवक से प्रेमप्रसंग हो गया। इससे नाराज किशोरी के पिता ने युवक के खिलाफ बेटी से अश्लील बातें करने सहित एससी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आयु निर्धारण के लिए किशोरी का डाक्टरी परीक्षण कराने के साथ ही उसे महिला थाने शाहजहांपुर भेजा है। एसओ गढ़िया रंगीन शंकर सिंह ने बताया कि एक दलित किशोरी के पिता ने गांव के ही दूसरी बिरादरी के युवक के विरुद्ध किशोरी से प्रेम प्रसंग की अश्लील बातें फोन पर करने का आरोप लगाते हुए युवक के विरुद्ध धारा 294 व दलित उत्पीड़न की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। सीओ मनोज कुमार ने बताया कि किशोरी की उम्र अभिलेखों के अनुसार 19 वर्ष से अधिक है। किशोरी प्रेमी युवक के साथ जाना चाहती है। किशोरी व युवक सहपाठी हैं तथा एक ही गांव के रहने वाले हैं। किशोरी के माता-पिता किशोरी के प्रेम प्रसंग से सहमत नहीं हैं इसलिए यह मुकदमा दर्ज कराया है। सोमवार को किशोरी को अदालत में बयान के लिए पेश किया जाएगा।
विज्ञापन