फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Family on bike returning from funeral gathering collides with truck; mother and son killed, father and daughter injured

Hapur News: गमी से लौट रहे बाइक सवार परिवार की ट्रक से टक्कर, मां-बेटे की मौत, पिता-पुत्री घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Family on bike returning from funeral gathering collides with truck; mother and son killed, father and daughter injured
मृतक शबाना।
बाबूगढ़। रिश्तेदार की मौत के बाद गमी में शामिल होकर लौट रहे बाइक सवार परिवार की हाईवे-09 पर बछलौता फ्लाईओवर के पास ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में बाइक पर सवार मां व चार माह के मासूम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता व बेटी घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। चालक फरार है।
विज्ञापन

मुरादाबाद के थाना ठाकुरद्वारा के तुमरिया कलां निवासी अकरम शुक्रवार की शाम बाइक पर अपनी पत्नी शबाना (35) चार माह के पुत्र अली हमजा व पांच साल की पुत्री जूबिया नूर के साथ दिल्ली जैतपुर जा रहे थे। अकरम वहां एक टेलर का कार्य करते हैं। पुलिस के अनुसार जैसे ही वे नए हाईवे-09 पर बछलौता फ्लाईओवर के पास पहुंचे तो भूसे के ट्रक को बचाने के चक्कर में बाइक पीछे आ रहे दूसरे ट्रक से टकरा गई।
विज्ञापन

जिससे बाइक सड़क पर गिर गई और ट्रक ने पत्नी शबाना और मासूम अली हमजा को कुचल दिया। जबकि पिता-पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका शबाना के भाई शाने आलम ने बताया कि चार दिन पहले अकरम की मामी गुलजार की मौत हो गई थी, वे भी मुरादाबाद में ही रहती थीं। उनकी मौत की सूचना पर अकरम परिवार के साथ मुरादाबाद आए थे और शुक्रवार को दोपहर बाद करीब तीन बजे यहां से काम पर जाने के लिए निकले थे। दो लोगों की मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोग देर रात हापुड़ पहुंचे। सीओ दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि मामले में ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घायलों की हालत फिलहाल ठीक है। परिजनों से तहरीर लेकर मामले में रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

मृतक शबाना।

मृतक शबाना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed