{"_id":"6aad7423ca7ed7a26e0c3599","slug":"attachment-notice-pasted-at-the-residence-of-khalid-former-city-vice-president-of-the-bjp-minority-morcha-meerut-news-c-72-1-mct1011-159647-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व महानगर उपाध्यक्ष खालिद के घर कुर्की नोटिस चस्पा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व महानगर उपाध्यक्ष खालिद के घर कुर्की नोटिस चस्पा
विज्ञापन
देहरादून के ध्यानार्थ
-- -- -- -- -- -- -- --
-देहरादून पुलिस ने मेरठ पहुंचकर लालकुर्ती में कराई मुनादी
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। उत्तराखंड के देहरादून जिले में जमीन धोखाधड़ी के मामले में भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व महानगर उपाध्यक्ष मोहम्मद खालिद उर्फ खालिद अजीज के लालकुर्ती घासी मोहल्ले में घर पर बृहस्पतिवार को देहरादून राजपुर थाने की पुलिस ने कुर्की नोटिस चस्पा किया है। पुलिस ने मुनादी कराकर लोगों को कार्रवाई की जानकारी दी।
देहरादून के राजपुर थाना क्षेत्र में जमीन की धोखाधड़ी कर बिक्री किए जाने के मामले में कुछ समय पूर्व खालिद अजीज समेत आठ आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इस मामले में वो वांछित चल रहा है। पुलिस ने मुनादी कराकर बताया कि यदि आरोपी 3 अक्तूबर तक कोर्ट में पेश नहीं होता है तो अदालत के आदेश कुर्की की जाएगी। सीओ कैंट संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि देहरादून पुलिस ने यहां आकर कुर्की नोटिस चस्पा किया है।
-पार्टी से छह साल के लिए किया गया था निष्कासित
खालिद अजीज, भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा में महानगर उपाध्यक्ष रह चुका है। करीब पांच वर्ष पहले उसे महानगर उपाध्यक्ष के पद से हटा दिया था। इसके बाद पार्टी ने उसे छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया था। उस समय पूर्व महानगर उपाध्यक्ष के द्वारा सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट वायरल किए जाने का मामला सामने आया था। इसके बाद पार्टी ने उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की थी। इसके बावजूद भी आरोपी के मकान पर अब भी महानगर उपाध्यक्ष की प्लेट लगी हुई है। राजपुर थाने की पुलिस ने उसी प्लेट के नीचे नोटिस चस्पा किया।
विज्ञापन
-- -- -- -