फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Sharda young man's body found in canal

शारदा नहर में मिला युवक का शव

Thu, 09 Feb 2017 12:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Thu, 09 Feb 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
मंगलवार सुबह घर से गए एक युवक का शव दूसरे दिन शारदा नहर में पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। मृतक की पत्नी ने चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। गांव नवाबपुर गंगा निवासी प्रसादीलाल का 32 वर्षीय पुत्र अंकुल कश्यप दिल्ली में रहकर रिक्शा आदि चलाकर परिवार की गुजरबसर करता था। वह कुछ दिन पहले दिल्ली से घर आया था। अंकुल की पत्नी रूबी का आरोप है कि उसके पति को मंगलवार सुबह गांव के ही ओमकार, सूरज और ऊंचागांव कनपारा के होशियार सिंह, गांव आमडार का माजिद बुलाकर ले गए थे। देर शाम तक अंकुल वापस नहीं लौटे तो परिवार के लोगों ने उसकी तलाश की। कोई पता नहीं चलने पर पुवायां कोतवाली आकर गुमशुदगी दर्ज कराई। बुधवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि ऊंचागांव के पास शारदा नहर में एक शव पड़ा हुआ है। जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को निकलवाया। संदेह के आधार पर अंकुल के परिवार के लोगों को बुलाया तो उन्होंने शव की पहचान की। अंकुल का शव मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रूबी की तहरीर पर ओमकार, सूरज, माजिद, होशियार सिंह के खिलाफ अंकुल को शराब पिलाकर पीट-पीटकर हत्या कर देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उधर, नामजद कराए गए लोगों ने खुद को बेकसूर बताते हुए कहा कि अंकुल उनके  साथ खेत पर गया था। अंकुल बाद में आने की बात कहकर खेत पर ही रुक गया था। उसकी मौत के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है। खास बात यह है कि नहर में पानी काफी कम है। इससे अंकुल की मौत को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कोतवाली प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि नामजद रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर आगे कार्रवाई की जाएगी। अंकुल की मौत से पत्नी रूबी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed