{"_id":"4a62659cef140d4df5e495da3ca36154","slug":"shahjahanpur-incident-happened-at-gurdaspur-alerts-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरदासपुर कांड पर शाहजहांपुर भी हुआ अलर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गुरदासपुर कांड पर शाहजहांपुर भी हुआ अलर्ट
शाहजहांपुर।
Updated Mon, 27 Jul 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के गुरदासपुर में आतंकी घटना के मद्देनजर सोमवार को शाहजहांपुर में भी विशेष अलर्ट रहा। सुबह से अपराह्न दो बजे तक शहर और आसपास के ढाबों, होटलों, नुक्कड़ पर संदिग्धों और स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान चला। एसपी बबलू कुमार के अनुसार, ऐहतियातन ऐसा कराया गया है। पुलिस बल और खुफिया नेटवर्क को सतर्क कर दिया गया है ताकि यहां किसी भी प्रकार अनहोनी की आशंका को समय रहते शून्य किया जा सके।
ढाबों और होटलों पर हुई चेकिंग की रिपोर्ट तीसरे पहर तक खुद एसपी ही पल - पल लेते रहे। स्टेशन पर जीआरपी थाना के एसओ जयशंकर सिंह के नेतृत्व में प्लेटफार्म संख्या से लेकर पांच तक शौचालयों, यात्रियों के बैग, कूड़ादानों, रिटायरिंग रूम, सभी वेटिंग रूम, सर्कुलेटिंग एरिया सहित स्टेशन के चप्पे-चप्पे की चेकिंग हैंड मेटल डिटेक्टर के साथ चेकिंग की गई। यात्रियों के बैग, सूटकेस एवं अन्य सामान की चेकिंग हुई। इस दौरान संदिग्ध नजर आने पर कुछ बैग में रखा सामान निकालकर चेक किया गया। इससे यात्रियों में हड़कंप की स्थिति रही। इस दौरान अप और डाउन लाइन की राज्यरानी एक्सप्रेस, सियालदाह एक्सप्रेस, जननायक एक्सप्रेस, अवध आसाम एक्सप्रेस, त्रिवेणी एक्सप्रेस सहित करीब दर्जन भर ट्रेनों को चेक किया गया। चेकिंग करने वालों में आरपीएफ के बीडी शुक्ला सहित अन्य जवान भी मौजूद रहे।