फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Millions of fire damage in the cabin of the mobile tower

मोबाइल टॉवर के केबिन में आग से लाखों की क्षति

Sun, 19 Apr 2015 11:35 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sun, 19 Apr 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
Millions of fire damage in the cabin of the mobile tower
 कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला वाजिदखेल में एक निजी मोबाइल कंपनी के टॉवर के शेल्टर केबिन में रविवार की सुबह आग लग गई। आग में लाखों रुपये के उपकरण जल गए। इस दौरान मोहल्ले में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

मोहल्ला वाजिदखेल में हसीनुद्दीन की जगह में निजी मोबाइल कंपनी का टॉवर लगा हुआ है। टॉवर आपरेटर हरीश शुक्ला रविवार सुबह दूसरे टॉवर को देखने चला गया। इसी बीच टॉवर के केबिन में शार्ट सर्किट से आग लग गई। मोहल्ले वालों ने धुआं निकलते देखा तो आग बुझाने का प्रयास किया। लोगों ने पानी, मिट्टी और रेता डाला, लेकिन आग नहीं बुझी। इसी बीच सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। मोबाइल टॉवर के क्लस्टर इंचार्ज आलोक पांडेय के मुताबिक आग में शेल्टर केबिन में लगे सभी उपकरण जल गए। इनकी कीमत करीब 70 लाख है। टॉवर में तीन और निजी कंपनियों की शेयरिंग थी। टॉवर बंद होने से करीब एक किलोमीटर के दायरे में उपभोक्ताओं को मोबाइल से बात करने में परेशानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed