फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Allegation... Brother-in-law created a fake identity using a Hindu name, beat him up after complaining.

Bareilly News: आरोप... जेठ ने हिंदू नाम से फर्जी पहचान बनाया, शिकायत पर पीटा

Fri, 18 Sep 2026 03:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 18 Sep 2026 03:08 AM IST
विज्ञापन
Allegation... Brother-in-law created a fake identity using a Hindu name, beat him up after complaining.
हाफिजगंज। इज्जतनगर थाना क्षेत्र के कलारी मुड़िया अहमद नगर निवासी सलमा ने जेठ समेत ससुराल पक्ष के सात लोगों पर फर्जी पहचान से बैंक खाता खुलवाने और धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का भी दावा किया है। बताया कि उसका पति और ससुराल वालों से पहले से विवाद चल रहा है। मुकदमे न्यायालय में विचाराधीन हैं।
विज्ञापन

सलमा ने आरोप लगाया है कि हाफिजगंज के बुलंद नगर निवासी जेठ हसरत अली ने नवाबगंज के खाईखेड़ा निवासी पंकज यादव के बेटे दीपक यादव नाम से फर्जी पहचान बनाई।इसका इस्तेमाल कर जिला सहकारी बैंक लिमिटेड बरेली में खाता खुलवाया गया, जिससे फर्जी लेनदेन किया गया। सलमा ने रिपोर्ट दर्ज कराकर फर्जी पहचान पत्र, बैंक पासबुक और जेठ के वास्तविक आधार कार्ड की छायाप्रति देकर परिजनों को जानकारी दी। आरोप है कि इस पर पति और ससुराल वालों ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद ससुराल में रहना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन

सीओ नवाबगंज नीलेश मिश्रा ने बताया कि महिला के पति वाहिद अली, जेठ हसरत अली, आलम शाह, जाहिद अली, शहामत शाह, देवर भूरा उर्फ बिलाल और ससुर रहमत शाह के खिलाफ शिकायत की गई। एसएसपी के आदेश पर हाफिजगंज पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2), 115(2), 352 और 351(3) के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed