फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Pickup driver injured in collision with Canter truck

कैंटर की टक्कर से पिकअप चालक घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
बादली। 14 सितंबर 2026 की रात नेशनल कैंसर संस्थान (एनसीआई) बाढ़सा के पास एक सड़क हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार कैंटर ने पिकअप चालक मुकेश कुमार को टक्कर मार दी। इस हादसे में मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद कैंटर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

डाबौदा खुर्द निवासी मुकेश कुमार ने पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि वह बहादुरगढ़ की सोमानी कंपनी से टाइल भरकर गुरुग्राम खाली करने गए थे। 14 सितंबर की रात करीब 12:30 बजे वह वापस घर लौट रहे थे। नेशनल कैंसर संस्थान बाढ़सा के पास पुलिस का नाका लगा था। मुकेश ने अपनी पिकअप सड़क किनारे खड़ी की और पानी पीने नाके पर गए। पानी पीने के बाद जब वह अपनी गाड़ी के पास जाने के लिए सड़क पार कर रहे थे, तभी बादली की तरफ से आ रहे कैंटर ने उन्हें सीधी टक्कर मार दी। पुलिस ने घायल मुकेश के बयान पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed