{"_id":"6aac5db8b3fa1a4fec098e40","slug":"young-woman-wandered-the-society-in-torn-clothes-gang-rape-suspected-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-979505-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: सोसायटी में 10 मिनट तक फटे कपड़ों में भटकती रही युवती, सामूहिक दुष्कर्म की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: सोसायटी में 10 मिनट तक फटे कपड़ों में भटकती रही युवती, सामूहिक दुष्कर्म की आशंका
विज्ञापन
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन की एक सोसायटी में 15 सितंबर को एक युवती करीब 10 मिनट तक फटे कपड़ों में भटकती रही। सोसायटी वासियों के मुताबिक, युवती अर्द्धनग्न अवस्था में थी। इस दौरान उसने एक फ्लैट का दरवाजा खटखटाकर मदद और पहनने के लिए कपड़े मांगे, लेकिन कपड़े लिए बिना ही चली गई। सोसायटी के लोगों ने नंदग्राम थाने में तहरीर देकर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की आशंका जताई है। शिकायतकर्ताओं के मुताबिक, युवती की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से उसके बारे में जानकारी जुटा रही है।
तहरीर में सोसायटी की महिलाओं व अन्य लोगों ने बताया कि सुबह करीब पांच बजे ए टावर की चौथी मंजिल पर स्थित एक फ्लैट का गेट युवती ने खटखटाया। फ्लैट में रहने वाली महिला ने दरवाजा खोला तो युवती फटे कपड़ों में रोती हुई मिली। उसने कपड़े देने की गुहार लगाई। फ्लैट में रहने वाली महिला जब तक उसके लिए कपड़े लेकर आई, युवती वहां से जा चुकी थी।
शिकायत में दावा किया गया है कि युवती ने महिला को बताया कि ए टावर की 17वीं मंजिल पर तीन-चार युवकों ने उसके साथ गलत काम किया है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि ए टावर से निकलने के बाद बदहवाश युवती पास के बी टावर की 14वीं मंजिल तक गई और फिर लिफ्ट से बेसमेंट में पहुंची। वहां सुरक्षाकर्मियों से रास्ता पूछकर सोसायटी से बाहर निकल गई।
विज्ञापन
-- --
सुरक्षा गार्ड से भी हुई पूछताछ
शिकायत के अनुसार, घटना के बाद सोसायटी के गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मी से लोगों ने पूछताछ की। सुरक्षाकर्मी ने घटनास्थल का फ्लोर बताया। उसने यह भी बताया कि घटनास्थल वाले फ्लोर से एक युवक की कॉल आई थी। युवक ने बताया था कि एक लड़की उसे फ्लैट में बंद कर बाहर से कुंडी लगाकर चली गई है। सोसायटी के लोगों का दावा है कि फ्लैट का विवरण निकलवाने पर पता चला कि मालिक ने उसे किराये पर दिया हुआ है।
-- --
युवती के रोते हुए जाने का दावा
शिकायतकर्ताओं के अनुसार, 16 सितंबर की दोपहर कुछ महिलाओं ने सोसायटी की सीसीटीवी फुटेज देखी। इसमें युवती फटे कपड़ों में रोते हुए लिफ्ट से निकलती दिखाई दी। शिकायत में युवती की स्थिति के आधार पर उसके साथ शारीरिक प्रताड़ना और दुष्कर्म की आशंका जताई गई है। लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
-- --
सोसायटी के लोगों ने तहरीर दी है। युवती और आरोपियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
-जियाउद्दीन अहमद, एसीपी नंदग्राम