फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Accused in the murder of a youth from Sauldha absconding; police engaged in the search.

Jhajjar-Bahadurgarh News: सौलधा के युवक की हत्या में आरोपी फरार, पुलिस तलाश में जुटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Accused in the murder of a youth from Sauldha absconding; police engaged in the search.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बहादुरगढ़। शहर से सटे बालौर गांव के सरकारी स्कूल में मुख्य प्रवेश द्वार के पास स्थित प्याऊ के कमरे में सौलधा निवासी 25 वर्षीय युवक नीरज की चाकुओं से गोदकर हत्या करने के मामले में पुलिस के हाथ खाली हैं। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई तेज कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़कर मामले का खुलासा किया गया है। अभी हत्या के कारणों का भी पता नहीं चल पाया है। हत्या का आरोप नीरज के गांव के ही युवक गौरव व उसके साथियों पर है।

गौरतलब है कि मृतक नीरज मंगलवार शाम सौलधा गांव में अपने घर से निकला था, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटा। बुधवार सुबह पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी तो वे मौके पर पहुंचे और उसकी पहचान की। नीरज खेती-बाड़ी का काम करता था। वह अविवाहित था। गांव के ही गौरव और उसके साथियों पर नीरज की हत्या करने के आरोप में थाना सदर पुलिस ने केस दर्ज किया है। मृतक के भाई हकीकत ने बताया कि मंगलवार शाम नीरज का गौरव और उसके साथियों के साथ झगड़ा हुआ था। गौरव के पिता ने नीरज के घर पहुंचकर झगड़े की सूचना भी दी थी। इसके बाद से ही नीरज के परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। बुधवार को बालौर गांव के सरकारी स्कूल के प्रवेश गेट के पास प्याऊ के कमरे में नीरज का शव मिला था। शव के पास से पुलिस को नशे के इंजेक्शन और अन्य सामग्री भी मिली थी। आशंका जताई जा रही है कि नशे के दौरान उनमें झगड़ा हुआ और हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


बालौर गांव के सरकारी स्कूल में बने प्याऊ के कमरे में 25 वर्षीय युवक नीरज की चाकुओं से गोदकर हत्या करने के मामले में जल्द ही गौरव को गिरफ्तार करते हुए खुलासा किया जाएगा। उसको पकड़ने के लिए टीमें जुटी हुई हैं। गिरफ्तारी के बाद हत्या के कारणों का खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-प्रदीप खत्री, एसीपी, बहादुरगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed