{"_id":"6aac58d2f0debed71501811d","slug":"four-year-old-innocent-girl-goes-missing-under-suspicious-circumstances-aligarh-news-c-2-gur1004-1069292-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: चार साल की मासूम संदिग्ध परिस्थितियों में लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: चार साल की मासूम संदिग्ध परिस्थितियों में लापता
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : Archive
आगरा रोड स्थित झुग्गी-झोपड़ी से एक और चार साल की बच्ची के रहस्यमय तरीके से लापता होने का मामला सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में बच्ची एक अज्ञात महिला के साथ जाती हुई दिखाई दे रही है, जिसके आधार पर पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। एक दिन पहले गांधी पार्क में वैष्णो धाम से लापता हुए दो वर्षीय बालक की भी खोजबीन जारी है।
आगरा रोड स्थित टीना हॉस्पिटल के पास घुमंतू जाति के कुछ परिवार झुग्गी-झोपड़ी डालकर रहते हैं। यहां चार वर्षीय मासूम जानकी अपनी बुआ के पास रहती थी। उसके पिता वृंदावन में रहते हैं और मां एक साल पहले परिवार छोड़कर जा चुकी हैं।
बुधवार रात जानकी अपने परिजनों के साथ सो रही थी। बृहस्पतिवार सुबह जब परिजनों की आंख खुली, तो बच्ची वहां नहीं थी। आसपास तलाश करने पर जब कोई सुराग नहीं मिला, तो परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सीओ संजीव कुमार ने बताया कि फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर हरसंभव एंगल से छानबीन की जा रही है।