{"_id":"66a6e98259c8109704daf28ef392e94b","slug":"inter-jnpdiy-bike-robber-arrested-subash-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतर जनपदीय बाइक लुटेरा सुभाष गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंतर जनपदीय बाइक लुटेरा सुभाष गिरफ्तार
खुदागंज (शाहजहांपुर)।
Updated Fri, 31 Jul 2015 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतर जनपदीय बाइक लुटेरे गैंग के सरगना को चार लूटी गई मोटर साइकिलों समेत दबोच लिया गया।
क्षेत्र के ग्राम जलालपुर निवासी ठा. सुभाष सिंह पुत्र महेंद्र सिंह कई वर्ष से मुरादाबाद, रामपुर, बदायूं, अमरोहा आदि जिलों में अपने गैंग के सदस्यों के सहयोग से मोटर साइकिल चोरी करने का धंधा कर रहा था। गत दिवस थाना खुदागंज की पुलिस चिरचिरा नहर की पुलिया पर सायं वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी बीच फरीदपुर की तरफ से मोटरसाइकिल गैंग का सरगना सुभाष सिंह चोरी की मोटरसाइकिल से आ रहा था। पुलिस के रोकने के संकेत देने पर सुभाष मोटरसाइकिल छोड़कर भाग खड़ा हुआ, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया और कड़ाई से पूछताछ की। इस पर उसने अपने पास मोटरसाइकिल मुरादाबाद से चोरी होना स्वीकार लिया। पुलिस की और सख्ती करने पर सुभाष ने तीन और मुरादाबाद से चुराई गईं बाइक घर पर छिपी होने की जानकारी दी। पुलिस ने सुभाष की निशानदेही पर एक सीडी डॉन, दो स्पलेन्डर, एक ग्लैमर मोटरसाइकिल को बरामद कर सुभाष को अंतर जनपदीय मोटर साइकिल लुटेरा गैंग के रूप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मुरादाबाद रामपुर और बदायूं की पुलिस को सुभाष की काफी दिनों से तलाश थी एवं इन जनपदों में सुभाष पर आधा दर्जन से अधिक मोटर साइकिल के मुकदमे दर्ज हैं। थानाध्यक्ष इफतेखार अहमद, उपनिरीक्षक शराफत हुसैन, मो. असलम, राजेन्द्र शुक्ला के द्वारा इस अंतर जनपदीय बाइक चोरी के खुलासे पर व्यापार मंडल ने पुलिस को सम्मानित करने की घोषणा की है।