{"_id":"7947760b4f7a095b13b172960bd89ddd","slug":"harjeet-murder-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना रिपोर्ट के चार दिन से हवालात में बंद हैं तीन लोग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिना रिपोर्ट के चार दिन से हवालात में बंद हैं तीन लोग
खुटार, शाहजहांपुर
Updated Sat, 31 Jan 2015 08:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव कुरैया खानपुर के हरजीत सिंह की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में खुटार पुलिस चार दिन से तीन लोगों को हवालात में ठूंसे हुए है। खास बात यह है कि मौत के चार दिन बाद भी इस मामले में किसी के खिलाफ कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
गौरतलब है कि हरजीत सिंह की पंजाब निवासी बुआ गुरदेव कौर का निधन हो गया था। 25 जनवरी को बुआ के घर होने वाले भोग में शामिल होने के लिए हरजीत अपनी मां हरभजन कौर के साथ पंजाब गया था। 25 जनवरी की शाम हरभजन कौर वापस घर के लिए रवाना हो गईं और हरजीत सिंह अपने दूसरे फूफा जालंधर के गांव सहमगुलिया निवासी परमजीत सिंह के घर चला गया। मंगलवार को उसका शव एक कार में पुवायां के लखपेड़ा बाग के पास मिला था। कार के साथ चालक पंजाब निवासी प्रदीप, मृतक का फूफा परमजीत और मृतक का रिश्ते का बहनोई पुवायां के गांव जुझारपुर निवासी गुरमीत सिंह थे। सूचना पर पहुंचे परिवार के लोग कार को खुटार क्षेत्र में ले गए और पुलिस बुलाकर हरजीत की हत्या का आरोप लगाते हुए तीनों को पुलिस को सौंप दिया था।
पोस्टमार्टम में मृतक के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान पाए गए थे। उसके नाक, मुंह और कान से खून बह रहा था। लेकिन चोट की वजह से मौत नहीं होना पाया गया था। पुलिस घटना के दिन से ही प्रदीप, परमजीत सिंह और गुरमीत सिंह को अवैध रूप से हिरासत में रखे हुए हैं, जबकि हरजीत की मौत के मामले में रिपोर्ट तक नहीं लिखी गई है। एसओ राजेश सिंंह ने बताया कि हरजीत की मौत के मामले में जांच चल रही है। तीन लोग पूछताछ के लिए थाने में हैं।