फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   ghareloo kalah mein vivaahita ne lagaee aag, maut

घरेलू कलह में विवाहिता ने लगाई आग, मौत

Mon, 25 Apr 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Mon, 25 Apr 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
थाना सिंधौली क्षेत्र के गांव बड़ा वन में शनिवार देर शाम 24 वर्षीय सुमन ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल उलटकर आग लगा ली। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान देर रात सुमन ने दम तोड़ दिया। मायके वालों का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने सुमन को जलाकर मार डाला। थाना तिलहर क्षेत्र के गांव कुआडांडा निवासी रामौतार ने अपनी बेटी सुमन की शादी दो साल पहले बड़ा वन निवासी रोहित वर्मा से की थी। रामऔतार के मुताबिक उन्होंने बेटी की शादी में अपनी हैसियत के अनुसार दहेज दिया था, लेकिन ससुराल वाले दहेज में बाइक और फ्रिज की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने सुमन को जलाकर मार दिया। उन्हें बेटी के मरने की सूचना ग्रामीणों के द्वारा मिली। वहीं मृतका के पति रोहित ने बताया सुमन परिवार से अलग रहना चाहती थी। इसलिए दो दिन से सुमन अलग खाना बना रही थी। शनिवार को वह काम करके घर लौटा तो सुमन ने खाना नहीं बनाया। इससे रोहित ने अपनी मां से खाना लेकर खा लिया। इसी बात को लेकर सुमन और रोहित के बीच विवाद हो गया। सुमन ने अपने पिता को मोबाइल पर फोन करके कहा कि वह उसे ससुराल से ले जाएं। मगर उन्होंने सुमन से कह दिया कि अब चाहे तुम जियो या मरो मुझे तुमसे से कोई मतलब नहीं। इसी बीच रोहित गांव में दुकान पर गुटखा लेने चला गया। तभी सुमन ने आग ली। चीख-पुकार की सुनकर घर पहुंचे रोहित ने आग बुझाने का प्रयास किया, जिसमें उसके हाथ-पैर झुलस गए। सुमन ने मजिस्ट्रेट के सामने दिए बयान में भी ससुराल वालों को दोषी नहीं ठहराया है। एसओ सिंधौली चंद्र प्रकाश पांडेय ने बताया कि अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed