{"_id":"ad451ce239da670403763c1eb677e56d","slug":"firing-hindi-news-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध निर्माण रोकने पर दबंगों ने की फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध निर्माण रोकने पर दबंगों ने की फायरिंग
शाहजहांपुर।
Updated Thu, 12 Feb 2015 07:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना बंडा क्षेत्र के गांव सैदापुर में रहने वाले वासुदेव शुक्ला के दरवाजे पर बुधवार रात दबंगों ने फायरिंग कर दी। थाने में कार्रवाई नहीं हुई तो, पीड़ित ने एसपी को प्रार्थना-पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
वासुदेव ने एसपी को दिए पत्र में बताया कि उनका गांव के कुछ लोगों से जमीनी विवाद चल रहा है। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। आरोप है कि बुधवार की रात करीब नौ बजे विपक्षी जमीन पर निर्माण कराने लगे। जिसकी सूचना उन्होंने थाने में पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस विपक्षियों को पकड़कर थाने ले आई। रात करीब 11.30 बजे दबंगोें ने थाने से वापस लौटकर उनके दरवाजे पर फायरिंग कर दी। फायरिंग की सूचना पीड़ित ने थाने में दी तो पुलिस ने कहा कि उन्होंने दो लोगों के बंद कर दिया है। पुलिस ने फायरिंग करने वालों दबंगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित की शिकायत पर एसपी ने मामले में बंडा पुलिस को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।