Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   No trace of Prince found even on the eighth day; father raises questions about police investigation

Nainital News: आठवें दिन भी नहीं मिला प्रिंस का सुराग, पिता ने पुलिस की जांच पर उठाए सवाल

Sat, 14 Nov 2026 01:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 14 Nov 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
No trace of Prince found even on the eighth day; father raises questions about police investigation
नैनीताल। नैनीताल की नैनापीक (चीना पीक) ट्रैक पर लापता हुए युवक अर्णव कुमार सिंह उर्फ प्रिंस का आठवें दिन भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस, एसडीआरएफ, वन विभाग और डॉग स्क्वॉड की टीमें लगातार जंगलों में सर्च अभियान चला रही हैं लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद युवक का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

आठ दिन बीतने के बाद भी बेटे की कोई जानकारी नहीं मिलने से परिजनों का धैर्य जवाब देने लगा है। लापता युवक के पिता पंकज ने पुलिस की जांच पर सवाल उठाते हुए मामले में अन्य पहलुओं को भी शामिल करने की मांग की है। पंकज का कहना है कि बेटे के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल और अन्य संबंधित जानकारियों की जांच कर यह पता लगाया जाए कि लापता होने से पहले उसने किन लोगों से संपर्क किया था और उसकी आखिरी गतिविधियां क्या थीं।
विज्ञापन

एसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि युवक के दोस्तों से पूछताछ के अलावा युवक की कॉल डिटेल भी निकाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed