{"_id":"6af771784e31b1f85c05ccca","slug":"youth-found-hanging-family-members-accused-of-murder-sambhal-news-c-204-1-chn1003-134602-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: फंदे पर लटका मिला युवक का शव, परिजनों पर हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: फंदे पर लटका मिला युवक का शव, परिजनों पर हत्या का आरोप
Sat, 14 Nov 2026 01:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sat, 14 Nov 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
बनियाठेर। थाना क्षेत्र के गांव बेहटा साहू में बृहस्पतिवार की शाम एक युवक ने अपने घर में गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की पत्नी ने उसके परिवारजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मृतक की पहचान प्रेम किशोर (28) के रूप में हुई है। गांव के सत्यवीर सिंह ने उसे फंदे पर लटका देखा था। उन्होंने तत्काल परिवारजनों को सूचना दी। परिवारजनों ने प्रेम किशोर को फंदे से उतारकर नरौली स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां से उसे चंदौसी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रेफर कर दिया गया। चंदौसी ले जाते समय रास्ते में ही प्रेम किशोर की मौत हो गई।
मृतक प्रेम किशोर की पत्नी गुड्डी देवी ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। उन्होंने मृतक के परिवारजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष बोबिंद्र कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होगा। पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।