फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Father-son's death created a furore at home

पिता-पुत्र की मौत से घर में मचा कोहराम

Fri, 03 Apr 2015 12:19 AM IST
पुवायां।
पुवायां। Updated Fri, 03 Apr 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव खिरिया पाठक निवासी 55 वर्षीय वली अहमद और उनके 14 वर्षीय इकलौते पुत्र अफजल की बुधवार को खीरी के पसगवां क्षेत्र में सड़क हादसे में मौत हो गई। सूचना घर पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद पिता-पुत्र का गांव के पास कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक कर दिया गया।
विज्ञापन

वली अहमद की ससुराल पसगवां क्षेत्र के गांव जमिरहा में है। उनकी ससुराल में रिश्तेदार के पुत्र की बारात बुधवार को मोहम्मदी थाना क्षेत्र के गांव खेतिहरा जानी थी। बली अहमद अपने पुत्र अफजल के साथ बारात में शामिल होने बाइक से जा रहे थे। मोहम्मदी-पसगवां मार्ग पर गांव पांडेवारी के पास उनकी बाइक दूसरी बाइक से टकरा गई। हादसे में पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी पाकर मायके में मौजूद वली अहमद की पुत्री उसमां सहित तमाम रिश्तेदार और परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। हादसे से परिवार के लोगों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

वली अहमद के छह पुत्रियां हैं। इकलौता पुत्र अफजल पिता के साथ ही मौत के मुंह में समा जाने से गांव में भी माहौल बेहद गमगीन है। बृहस्पतिवार को दोनों शव गांव पहुंचे तो पूरा गांव वली अहमद के घर पहुंच गया और दुखी परिवार को सांत्वना देकर शांत किया। बाद में गमगीन माहौल में पिता-पुत्र का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुत्र-पौत्र का शव देख गश खाकर गिरे नाजिम
बुजुर्ग नाजिम अपने इकलौते पुत्र वली अहमद और पौत्र अफजल का शव देखकर मूर्च्छित होकर गिर पडे़। उनकी हालत विक्षिप्तों जैसी हो गई है। पिता की मौत की सूचना पाकर शादीसुदा पुत्री रहनुमा बाना, उसमा बानो भी मायके पहुंची। गांव के लोगों ने बताया कि बली अहमद के पास मात्र दो एकड़ जमीन थी, जिससे परिवार का गुजारा चलता है। बली अहमद की तीन पुत्रियां नगमा, रूबी और सूबी शादी के लायक हैं। बली अहमद उनके लिए वर की तलाश कर रहे थे। एक लड़की रूबी अभी छोटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed