Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Tires caught fire at the bus stand workshop, goods burned to ashes

Ludhiana News: बस स्टैंड वर्कशॉप में लगी टायरों में आग, जलकर सामान हुआ खाक

Tue, 17 Nov 2026 11:19 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Tue, 17 Nov 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Tires caught fire at the bus stand workshop, goods burned to ashes
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। बस स्टैंड के अंदर बसों की मरम्मत करने वाली वर्कशॉप में आग लग गई। यह आग पुराने टायरों के गोदाम में रात करीब 10 बजे लगी थी। इसमें लगभग 250 से 300 पुराने टायर जलकर राख हो गए।
आग की लपटें उठती देख कर्मचारियों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। फायरब्रिगेड की 5 से 10 गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाना शुरू किया। करीब 20 दमकलकर्मियों ने वर्कशॉप कर्मचारियों के साथ मिलकर काम किया। दो घंटे तक लगातार पानी की बौछारें की गईं। रात सवा 12 बजे के आसपास आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। अधिकारियों के अनुसार, इस अग्निकांड में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि, भारी आर्थिक नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

आग के कारण और बचाव
सबसे बड़ी राहत यह रही कि आग परिसर में स्थित पेट्रोल पंप तक नहीं पहुंची। वहां खड़ी सैकड़ों बसें भी सुरक्षित रहीं, जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया। आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। लीड फायरमैन रमन कुमार ने रात 10:15 बजे पटाखे की चिंगारी से आग लगने की सूचना दी थी। लुधियाना डिपो के महाप्रबंधक नवराज बातिश ने भी पटाखे की चिंगारी को प्राथमिक वजह बताया। उन्होंने कहा कि दिवाली के कई दिनों बाद ऐसी घटना होना जांच का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed