Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Wait, uncle they said, embracing himen snatched the money from his pocket and rode off on their bike.

Chitrakoot News: मामा रुको कह गले लगे बाइक सवार जेब से निकाल ले गए रुपये

Tue, 17 Nov 2026 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Wait, uncle they said, embracing himen snatched the money from his pocket and rode off on their bike.
चित्रकूट। कर्वी में मंगलवार को दिनदहाड़े बाइक सवार दो युवकों ने समाचार पत्र विक्रेता संघ के अध्यक्ष को अपना शिकार बना लिया। मामा रुको कहकर गले लगने के बहाने उसकी जेब से 5260 रुपये निकालकर बाइक सवार भाग गए। तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

तरौंहा गगन टोला वार्ड नंबर-3 निवासी राजकुमार उर्फ कल्लू गौतम समाचार पत्र विक्रेता संघ के अध्यक्ष हैं। सुबह 11 बजे उन्होंने कर्वी स्थित भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम से 5000 रुपये निकाले। इसके बाद जिला कचहरी में अपने ग्राहकों को अखबार बांटकर तहसील कर्वी की ओर जा रहे थे। जिला उपभोक्ता फोरम के पास इमली के पेड़ के समीप दो अज्ञात बाइक सवार आए। उन्होंने मामा रुको कहकर उन्हें रोका और लिपट गए। इसी दौरान जेब से 5260 रुपये निकालकर भाग गए।
विज्ञापन

तहसील पहुंचकर लेन-देन के लिए जेब में हाथ डाला तो रुपये गायब थे। बाद में पीड़ित ने कोतवाली में घटना की जानकारी दी। कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि तहरीर पर जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed