Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   ESIC inspector arrested while accepting a bribe of Rs 30,000

Hisar News: ईएसआईसी निरीक्षक 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
ESIC inspector arrested while accepting a bribe of Rs 30,000
हिसार। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने मंगलवार को कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के निरीक्षक आनंद कुमार को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी ने एक निजी स्कूल में कार्यरत कर्मचारी की बेटी के एमबीबीएस दाखिले के लिए जरूरी सत्यापित रिपोर्ट देने की एवज में 40 हजार रुपये मांगे थे। इनमें से 10 हजार रुपये वह पहले ही ले चुका था।
विज्ञापन

एसीबी के जांच अधिकारी मुकेश ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता विकास सिरसा जिले के गांव शाहपुरिया का निवासी है। वह आदमपुर में एक निजी स्कूल संचालित करता है। गांव सादलपुर निवासी छबीलदास उसके स्कूल में गेटकीपर है।
विज्ञापन

छबीलदास की बेटी का हिमाचल प्रदेश के सरकारी कॉलेज में एमबीबीएस में दाखिला हुआ है। इसके लिए ईएसआईसी की सत्यापित रिपोर्ट जरूरी थी। 16 नवंबर को औद्योगिक क्षेत्र स्थित ईएसआईसी कार्यालय से निरीक्षक आनंद कुमार स्कूल पहुंचा। उसने रिपोर्ट देने के बदले 50 हजार रुपये मांगे। बातचीत के बाद 40 हजार रुपये में सौदा तय हुआ। शिकायतकर्ता ने बातचीत रिकॉर्ड कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने छबीलदास की आर्थिक स्थिति और उसकी बेटी के भविष्य को देखते हुए 10 हजार रुपये नकद दे दिए। शेष 30 हजार रुपये मंगलवार को कार्यालय में देने तय हुए। इसके बाद एसीबी निरीक्षक मुकेश कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने शिकायतकर्ता को पाउडर लगे नोट दिए। जैसे ही उसने ईएसआईसी कार्यालय में आनंद कुमार को 30 हजार रुपये सौंपे, एसीबी टीम ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed