Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   5 lakh lot with businessman

Sirsa News: बीज कारोबारी से महज 5 मिनट में दिनदहाड़े पांच लाख रुपये लूटे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
5 lakh lot with businessman
सिरसा। सीसीटीवी में कैद हुए बाइक सवार। सोशल मीडिया
फोटो --- 32 से 35
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। शहर में मंगलवार दोपहर बीज कारोबारी जगदीश कुमार से बाइक सवार लुटेरों ने दिनदहाड़े पांच लाख रुपये लूट लिए। बैंक से दुकान जा रहे कारोबारी के साथ जगदेव सिंह चौक पर वारदात को अंजाम दिया। सीसीटीवी कैमरों में बाइक सवार संदिग्ध युवक कारोबारी का पीछा करते दिख रहे हैं। शहर थाना पुलिस को देर शाम तक लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा। सीआईए सहित पुलिस की चार टीमें तलाश में जुटी हैं।
जांच अधिकारी संतोष कुमार के मुताबिक गांव बेगू निवासी जगदीश ने बताया कि जनता भवन रोड पर हरि ओम बीज भंडार के नाम से उनकी दुकान है। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे उन्होंने बेगू रोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से पांच लाख रुपये निकलवाकर एक बैग में डाले और मोटरसाइकिल पर दुकान लौट रहे थे। जगदीश कुमार जगदेव सिंह चौक पर पहुंचे तो वहां ट्रैफिक ज्यादा होने के कारण बाइक की रफ्तार धीमी कर ली। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे। पीछे बैठा युवक नीचे उतरा और कारोबारी के दायें हाथ में लिया बैग छीन लिया। वह संभल पाते इससे पहले ही लुटेरा बाइक पर बैठ अपने साथियों के साथ सांगवान चौक की तरफ भाग गया। कारोबारी ने शोर मचाकर आसपास के लोगों से मदद मांगी। मौके पर भीड़ जुट गई और पुलिस को इत्तला दी गई। जगदीश कुमार ने बताया कि बाइक सवार युवक बैंक से निकलते ही उसका पीछा कर रहे थे।
विज्ञापन

पांच मिनट में वारदात
सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दिख रहा है कि बाइक सवार युवक जगदीश कुमार का पीछा करते हैं। दोपहर करीब एक बजकर 9 मिनट पर जगदेव चौक पर जगदीश कुमार के पास पहुंचते हैं और एक बजकर 14 मिनट पर वारदात को अंजाम देकर भाग जाते हैं। सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस और सीआईए की टीमें मौके पर पहुंचीं। शहर से बाहर जाने वाले प्रमुख रास्तों पर नाकाबंदी करवाई। पुलिस ने कारोबारी की रिपोर्ट पर अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कारोबारी से लूट को अंजाम देने वालों की तलाश में सीआईए सहित पुलिस की चार टीमें जुटी हैं। सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध चेहरे नजर आ रहे हैं। इनकी पहचान की जा रही है। आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - सुखबीर सिंह, डीएसपी मुख्यालय

--------
इधर...नाथुसरी चौपटा में पैदल जा रहे व्यक्ति से 60 हजार रुपये लूटे
नाथूसरी चौपटा में सोमवार दोपहर को गांव लुदेसर निवासी मदन लाल से 60 हजार रुपये लूट लिए गए। वह दोपहर करीब 12:15 बजे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से रुपये निकलवाकर पैदल ही देवीलाल चौक की तरफ जा रहे थे। नकदी और बैंक पासबुक पॉलिथीन की थैली में रखी थी। भादरा रोड पर श्याम स्वीट के नजदीक पहुंचे तो पीछे से आए एक युवक ने हाथ पर झपट्टा मारकर थैली छीन ली और कुछ दूरी पर बाइक लिए खड़े दो युवकों के साथ बैठकर भादरा की तरफ भाग गया। जांच अधिकारी कौशल्या देवी ने बताया कि आरोपियों की तलाश में घटनास्थल से बैंक तक के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रहे हैं। अभी उनका कोई सुराग नहीं लगा है।

जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed