Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Accused arrested for swindling 3.50 lakh rupees by promising profits in trading

Rewari News: ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 3.50 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 17 Nov 2026 11:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 17 Nov 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested for swindling 3.50 lakh rupees by promising profits in trading
धारूहेड़ा। ऑनलाइन ट्रेडिंग से मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर साइबर ठगों ने एक व्यक्ति को 3 लाख 50 हजार रुपये ठग लिए। इस मामले में उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से मोहल्ला जुल्हान निवासी आरोपी मोहम्मद सुएब उर्फ मोहम्मद सुहेल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ठगी की रकम में से एक लाख रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन

धारूहेड़ा के वार्ड नंबर-7 स्थित भूप कृषि फार्म के नजदीक रहने वाले मनोज कुमार ने शिकायत में बताया था कि 24 अगस्त 2025 को उसकी फेसबुक आईडी पर एक मोबाइल नंबर से मैसेज आया था।
विज्ञापन

मैसेज भेजने वाले व्यक्ति ने खुद को एक ट्रेडिंग कंपनी का सीनियर मैनेजर बताया और बाद में वीडियो कॉल के माध्यम से उससे संपर्क किया। बातचीत के दौरान आरोपी ने ऑनलाइन ट्रेडिंग में निवेश करने पर अच्छा मुनाफा मिलने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी की बातों में आकर मनोज कुमार ने 8 सितंबर 2025 को उसके बताए बैंक खाते में अपने फाइनेंस बैंक खाते से 3 लाख 50 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद उसके ट्रेडिंग खातों में कुल 4 लाख 29 हजार 600 रुपये का बैलेंस दिखाई देने लगा।
पीड़ित को लगा कि उसके निवेश पर अच्छा मुनाफा हो रहा है, लेकिन जब उसने खाते में दिखाई जा रही रकम निकालने का प्रयास किया तो निकासी नहीं हो सकी। बार-बार प्रयास के बावजूद पैसे नहीं मिलने पर उसे अपने साथ साइबर ठगी होने का एहसास हुआ।


इसके बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जांच के दौरान पुलिस ने ठगी की रकम प्राप्त करने वाले बैंक खाते की पड़ताल की, जिसमें 3 लाख 50 हजार रुपये ट्रांसफर हुए थे।

फिलहाल आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed