फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   En: GEIPAN four million former members of the house theft

पूर्व जिपं सदस्य के घर चार लाख की चोरी

Sun, 26 Feb 2017 11:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Sun, 26 Feb 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
पूर्व जिला पंचायत सदस्य के घर में शनिवार रात सीढ़ी के सहारे घुसे चोरों ने 85 हजार की नगदी सहित लगभग चार लाख रुपये का माल समेट लिया। घरवालों को सुबह जागने पर चोरी का पता चल सका। पुलिस को तहरीर दी गई है। खुटार प्रथम से जिपं सदस्य रहे सतीश वर्मा एलआईसी अभिकर्ता भी हैं। सतीश वर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके गांव नवदिया छुटाईपांडे स्थित उनके मकान पर परिवार के लोग शनिवार शाम खाना खाने के बाद सो गए। सुबह साढ़े चार बजे उनकी आंख खुली तो जीने का दरवाजा खुला देखकर उनका माथा ठनका। छत पर जाने पर एक सीढ़ी लगी मिली। अंदर आकर देखा तो कमरे में रखी सेफ खुली पड़ी थी और उसमें रखी नगदी, जेवर आदि गायब था। इससे घर में खलबली मच गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। सतीश वर्मा के अनुसार चोर उनके घर से 85 हजार रुपये की नगदी, सोने की दो चेन, झुमकी, झाले, पांच अंगूठी, दो जोड़ी कुंडल, दो मंगलसूत्र, एक पैंडिल, एक नेकलेस, चांदी की चार जोड़ी पायल आदि सामान गायब मिला। सतीश वर्मा के घर में चोरी के लिए प्रयोग की गई सीढ़ी गांव के ही एक व्यक्ति के घर से उठाई गई थी। चोरों ने गांव के दो अन्य घरों में भी चोरी का प्रयास किया लेकिन जाग हो जाने पर वे भाग गए। सीओ अरुण कुमार ने भी मौका मुआयना किया और पुलिस को चोरों का जल्द पता लगाने के निर्देश दिए। थानाध्यक्ष इफ्तेखार अहमद ने बताया कि चोरी की तहरीर मिली है, जांच की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed