{"_id":"5a2ed0094f1c1b86698c0fe2","slug":"dudralo-s-teacher-dies-of-heart-attack-after-getting-treatment-from-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय से इलाज न मिलने पर ददरौल के शिक्षक की हार्ट अटैक से मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
समय से इलाज न मिलने पर ददरौल के शिक्षक की हार्ट अटैक से मौत
शाहजहांपुर।
Updated Tue, 12 Dec 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
शिक्षक की माैत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ददरौल के एनपीआरसी नीरज मिश्रा का निधन
अंटा चौराहे पर जाम लगने के कारण समय पर नहीं पहुंच पाए अस्पताल
आज सुबह नौ बजे पैतृक गांव मोहनपुर में होगा अंतिम संस्कार
उच्च प्राथमिक विद्यालय राईखेड़ा के शिक्षक एवं ब्लाक ददरौल के एनपीआरसी नीरज मिश्रा का सोमवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया। वह 46 साल के थे। नीरज मिश्रा का अंतिम संस्कार मंगलवार सुबह गर्रा घाट पर किया जाएगा।
शहर के मोहल्ला आनंदपुरम कॉलोनी निवासी बेहद मिलनसार और हंसमुख स्वभाव के नीरज मिश्रा को सुबह सीने में दर्द और बेचैनी की शिकायत हुई। उन्हें घरवालों ने प्राइवेट चिकित्सक दिखाया। दवाई का कोई फायदा नहीं होने महसूस होने पर उन्हें शहर में ही अन्य नर्सिंग होम ले जाया गया। अंटा चौराहे पर भारी जाम के कारण उन्हें समय से शेखर अस्पताल नहीं ले जाया जा सका। चौराहे पर काफी समय बर्बाद होने के कारण साथी शिक्षकों ने एक अन्य नर्सिंग होम पहुंचाया, वहां चिकित्सक ने स्थिति गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी। जिला अस्पताल ले जाते समय नीरज मिश्रा ने दम तोड़ दिया। चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
नीरज मिश्रा के आकस्मिक निधन का समाचार शिक्षा जगत में आग की तरह फैल गया। नीरज मिश्रा के निधन पर कोई विश्वास नहीं कर रहा था। देखते ही देखते जिला अस्पताल में बीएसए राकेश कुमार, एमएलसी अमित यादव रिंकू, कांग्रेस जिलाध्यक्ष कौशल मिश्रा, प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय कोषाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा, जिला मंत्री देवेश वाजपेयी, ददरौल के खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश चंद्र समेत सैकड़ों शिक्षक-शिक्षिकाएं उनके अंतिम दर्शनों के लिए पहुंच गए।